{"_id":"6717fed9f07c0549bc040db4","slug":"contact-road-will-be-repaired-with-rs-556-lakh-amethi-news-c-96-1-ame1002-128069-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 5.56 लाख से दुरुस्त कराया जाएगा संपर्क मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 5.56 लाख से दुरुस्त कराया जाएगा संपर्क मार्ग
Wed, 23 Oct 2024 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 23 Oct 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भादर ब्लॉक के नरहरपुर में पिच मार्ग से बाबा जयराम डिग्री कॉलेज तक जर्जर संपर्क मार्ग की जल्द मरम्मत की जाएगी। जिला पंचायत के पंचम राज्य अनुदान योजना से 5.56 लाख रुपये से मार्ग के लेपन कार्य को मंजूरी मिल गई है। मार्ग की मरम्मत होने से लोगों को आवागमन में आसानी होगी।
शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक की जर्जर सड़कों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग के साथ जिला पंचायत विभाग सक्रिय हो गया है। जिला पंचायत की ओर से गत दिनों कराए गए सर्वे के दौरान भादर ब्लॉक के नरहरपुर में पिच मार्ग से बाबा जयराम डिग्री कॉलेज संपर्क बदहाल मिला। मार्ग पर बिखरी गिट्टियों के बीच लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी तो डिग्री कॉलेज के विद्यार्थी के गिरकर घायल होने की जानकारी मिली।
इसके बाद जिला पंचायत ने मार्ग की मरम्मत को पंचम राज्य अनुदान योजना में शामिल करते हुए अनुमानित आगणन तैयार करवा प्रस्ताव शासन को भेजा। शासन से प्रस्ताव मंजूर होने व धनराशि जारी होने के बाद विभाग ने निविदा प्रकाशित कर कार्यदायी संस्था चयन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। चयन प्रक्रिया पूरी होने से जल्द ही मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू होने की उम्मीद है। अपर मुख्य अधिकारी नरेंद्र बहादुर ने बताया कि संपर्क मार्ग के प्रस्तावित कार्य को पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था का चयन हो चुका है। मानक के अनुसार मार्ग की मरम्मत करवाई जाएगी। इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।