{"_id":"614a13ab8ebc3e2f7541bbc7","slug":"consumers-forced-to-wander-due-to-lack-of-cash-in-atm-amethi-news-lko5966076171","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में कैश नहीं होने से भटकने को मजबूर उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम में कैश नहीं होने से भटकने को मजबूर उपभोक्ता
विज्ञापन
11 : गौरीगंज : कैश के अभाव में शो-पीश बना शहर स्थित एचडीएफसी बैंक का एटीएम। -संवाद
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जिला मुख्यालय पर उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए स्थापित विभिन्न बैंकों के अधिकांश एटीएम कैश के अभाव में शोपीस बने हैं। बैंक बंद होने के बाद नकदी की जरूरत होने पर उपभोक्ताओं को एटीएम दर एटीएम चक्कर काटना पड़ता है। वर्किंग-डे होने के बावजूद मंगलवार को शहर में लगे कई एटीएम या तो बंद रहे या फिर उन पर नकदी न होने की सूचना लटकती रही।
जिले में नकदी की किल्लत समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। बैंकों में इन दिनों जहां कैश के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ रही है वहीं नकदी की जरूरत होने पर एटीएम भी उपभोक्ताओं की जरूरतें पूरी नहीं कर पा रहे हैं।
बैंकिंग के समय उपभोक्ता बैंक में उमड़ी भीड़ के बीच किसी तरह पैसे निकाल कर अपनी जरूरत पूरी कर लेते हैं। मगर एक बार बैंक बंद होने के बाद उपभोक्ताओं को नकदी के निकालने के लिए बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
उन्हें एक से दूसरे एटीमएम चक्कर काटना पड़ता है। आलम यह है कि मंगलवार को बैंक खुले होने के बावजूद सेंट्रल बैंक का एटीएम बंद रहा तो एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक व इंडियन बैंक के एटीएम में कैश नहीं था।
इसके अतिरिक्त पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैक समेत कई बैंक के एटीएम मंगलवार को खाली रहे। जिससे जिला मुख्यालय स्थित सभी बैंकों के एटीएम कैश के अभाव में शोपीस बने रहे। स्थिति मंगलवार अपराह्न ग्राहक धन निकालने के लिए एटीएम पर पहुंचे तो या तो वहां ताला लटकता मिला या फिर धन नहीं होने की सूचना लटकती मिली।
बैंकों के खिलाफ हो कार्रवाई
फोटो संख्या-14/15
सेंट्रल बैंक के एटीएम पर पैसा निकालने आए कप्तान व कॉरपोरेशन बैंक के एटीएम पर पैसा निकालने आए राजेश शुक्ल धन नहीं मिलने से निराश दिखे। दोनों उपभोक्ताओं का कहना था कि एटीएम में धन नहीं होने पर बैंकों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
मुख्यालय पर इन बैंकों के एटीएम
शहर में उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए सेंट्रल बैंक, यूनियन बैंक, केनरा बैंक, एक्सिस बैंक, इंडियन बैंक, कॉरपोरेशन बैंक तथा बीओबी, एसबीआई, एचडीएफसी व पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम स्थापित हैं।
धन की नहीं कोई कमी
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक विमल कुमार ने बताया कि जिले में बैंक ऑफ बड़ौदा की चेस्ट होने से कैश की कमी नहीं है। मांग के अनुसार बैंकों को कैश की आपूर्ति की जाती है। एटीएम में कैश से ज्यादा सर्वर फेल होने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ती है। एटीएम में कैश समाप्त होना गलत है।