फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Construction of bridge could not be completed even in six years

Amethi News: छह साल में भी नहीं पूरा हो सका सेतु का निर्माण

Fri, 29 Nov 2024 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 29 Nov 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Construction of bridge could not be completed even in six years
बाजारशुकुल (अमेठी)। स्थानीय विकास क्षेत्र के पाली गांव में छह साल पहले गोमती नदी पर शुरू हुए सेतु निर्माण का कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है। शासन ने इस सेतु के निर्माण के लिए 30 महीने की समय सीमा तय की थी। धनाभाव में एक बार ठप हुआ कार्य, तो फिर शुरू नहीं हो सका। यह सेतु अमेठी और अयोध्या जिले को जोड़ता। इस सेतु के बनने से बड़ी संख्या में लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलती।
विज्ञापन



क्षेत्रीय विधायक व पूर्व राज्यमंत्री सुरेश पासी के प्रयास से शासन ने वित्तीय वर्ष 2018-19 में 2023.8 लाख रुपये की लागत से पाली गांव में गोमती नदी पर सेतु निर्माण की मंजूरी दी थी। 181.58 मीटर लंबे सेतु का निर्माण सात पिलर पर बनाने की योजना थी। शासन ने सेतु निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सेतु निगम को दी थी। सेतु निगम को इस परियोजना को पूरा करने के लिए 30 माह का समय दिया गया था।
विज्ञापन



शासन से स्वीकृति व धन मिलने के बाद सेतु निगम ने निर्माण कार्य शुरू कराया था। बाद में अचानक कार्यदायी संस्था ने कार्य बंद कर दिया। अयोध्या व अमेठी जिले को जोड़ने वाले इस सेतु से बड़ी संख्या में राहगीरों की डगर आसान होती। अमेठी जिले के पांच गांव गोमती नदी के दूसरे छोर पर हैं। वहां के किसानों की भूमि इस पार है। उन गांवों के किसानों को खेती-बाड़ी के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सेतु के विलंब पर आश्चर्य जताते हुए सेतु निगम के सेवानिवृत्त बेलदार रामानुज ने बताया कि 2019 में सेतु निर्माण कार्य की ड्यूटी में आए थे। वर्ष 2022 में सेवानिवृत हो गए। अपने सेवाकाल में ऐसा सेतु बनते नहीं देखा। इस संबंध में सहायक अभियंता श्रीधर यादव ने बताया कि धनाभाव के कारण निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। शासन को पत्र भेजा गया है। धन उपलब्ध होते ही निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed