{"_id":"6a9484bb76200a7528072173","slug":"constable-dies-during-treatment-amethi-news-c-96-1-ame1002-174574-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: इलाज के दौरान आरक्षी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: इलाज के दौरान आरक्षी की मौत
Mon, 31 Aug 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर के बनबीरपुर गांव में गमगीन परिजन। स्रोत: ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संग्रामपुर। बनबीरपुर गांव निवासी महिला आरक्षी केसरी वर्मा (30) की शनिवार को इलाज के दौरान बस्ती जिले में मौत हो गई। यह खबर मिलते ही पैतृक गांव में मातम छा गया। रात में शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। रविवार दोपहर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
केसरी वर्ष 2018 बैच की आरक्षी थीं और 18 दिसंबर 2025 से बस्ती के लालगंज थाने में तैनात थीं। उनके पति नागेंद्र वर्मा भी वर्ष 2020 बैच के आरक्षी हैं और इसी थाने में तैनात हैं। केसरी वर्मा मूलरूप से प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र के बसखारी गांव की रहने वाली थीं। शादी के बाद वह बनबीरपुर में रह रही थीं।
पति नागेंद्र के मुताबिक 22 अगस्त को छुट्टी पूरी होने के बाद केसरी वर्मा बस्ती लौट रही थीं। उनका भाई बाइक से उन्हें स्टेशन छोड़ने जा रहा था। रास्ते में कुत्ता सामने आने से बाइक अनियंत्रित हो गई और हादसे में केसरी वर्मा के सिर में चोट लगी। प्रतापगढ़ में उपचार के बाद उन्होंने बस्ती लौटकर ड्यूटी जॉइन कर ली थीं, मगर इलाज जारी था।
विज्ञापन
नागेंद्र ने बताया कि शनिवार सुबह करीब चार बजे ड्यूटी से लौटने पर केसरी वर्मा की तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें बस्ती के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
ससुर राजेंद्र बहादुर वर्मा ने कहा कि केसरी वर्मा इलाज के लिए छुट्टी मांग रही थीं। समय पर छुट्टी मिल जाती तो शायद उनकी हालत नहीं बिगड़ती। मौत से पति नागेंद्र, सास जानकी देवी और देवर धर्मेंद्र कुमार समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।