{"_id":"67685de89ccf38bc0f0b4564","slug":"congressmen-will-take-out-ambedkar-honor-march-tomorrow-amethi-news-c-96-1-ame1002-131790-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कल आंबेडकर सम्मान मार्च निकालेंगे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कल आंबेडकर सम्मान मार्च निकालेंगे कांग्रेसी
Mon, 23 Dec 2024 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। बाबा साहब डॉॅ. भीमराव आंबेडकर पर केंद्रीय गृहमंत्री की ओर से की गई टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेगी। 24 दिसंबर को आंबेडकर सम्मान मार्च निकाल कर ज्ञापन सौंपकर कांग्रेसी इस्तीफे की मांग करेंगे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में सोमवार को संसदीय क्षेत्र अमेठी के प्रत्येक ब्लाॅक के पांच दलित बाहुल्य गांवों में जाकर चौपाल लगाई जाएगी।
चौपाल में डॉ. आंबेडकर की विरासत की रक्षा के लिए हमारे संघर्ष को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया जाएगा। चौपाल में केंद्रीय गृहमंत्री की ओर से की गई टिप्पणी की निंदा करते हुए लोगों को जानकारी दी जाएगी। इसके बाद मंगलवार को अमेठी स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद डॉ. आंबेडकर सम्मान मार्च निकाला जाएगा। सम्मान मार्च कलेक्ट्रेट पहुंचेगा। जहां जिला प्रशासन को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देकर कांग्रेसी केंद्रीय गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे। जिला प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।