फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Congressmen of Amethi started Satyagraha in Sitapur

अमेठी के कांग्रेसियों ने सीतापुर में शुरू किया सत्याग्रह

Tue, 05 Oct 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Congressmen of Amethi started Satyagraha in Sitapur
0 : गौरीगंज : सीतापुर में पीएसी गेस्ट हाउस के बाहर सत्याग्रह करते जिले के कांग्रेस नेता। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में रखने से नाराज कई प्रमुख कांग्रेस नेता सीतापुर पहुंच गए हैं। सीतापुर पहुंचे अमेठी के कांग्रेसी न सिर्फ वहां सत्याग्रह कर रहे हैं बल्कि प्रियंका को रिहा कर लखीमपुर नहीं जाने देने पर अमेठी में गिरफ्तारी आंदोलन शुरू करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री के पुत्र की कार के नीचे आने व बाद में की गई गोलीबारी में किसानों की मौत के बाद लखीमपुर खीरी जा रहीं प्रियंका गांधी पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस ने उन्हें पीएसी पुलिस लाइन में रखा है। प्रियंका को हिरासत में लिए जाने की खबर पर सोमवार को ही बड़ी संख्या में जिले के कांग्रेस नेता सीतापुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने पीएसी गेस्ट हाउस के बाहर कैंडल मार्च निकाल कर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि जब तक प्रियंका को रिहा कर लखीमपुर नहीं जाने दिया जाता वे लगातार सत्याग्रह करेंगे। सीतापुर पहुंचे प्रमुख लोगों में पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र, मो. नईम, धर्मेंद्र शुक्ल, डॉ. देवमणि त्रिपाठी, डॉ. नरेंद्र मिश्र, विजय पासी, राजकुमार यादव, राकेश मिश्रा, एनएसयूआई अध्यक्ष सौरभ मिश्र आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ नेताओं को रास्ते में ही पुलिस द्वारा रोक लिए जाने की बात कही जा रही है। जिला प्रवक्ता डॉ. अरविंद चतुर्वेदी को टोल के पहले ही रोक लिया गया लेकिन वह ग्रामीण रास्तों से होते हुए सीतापुर पहुंचे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि तत्काल प्रियंका को रिहा कर लखीमपुर नहीं जाने दिया गया तो कांग्रेस के सभी नेता व कार्यकर्ता अमेठी में गिरफ्तारी देेंगे।

प्रियंका के साथ नजरबंद हैं एमएलसी
कांग्रेस एमलएसी दीपक सिंह सोमवार शाम को प्रियंका के साथ लखीमपुर के लिए निकले थे। सीतापुर में प्रियंका के साथ पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया। दीपक प्रियंका के साथ पीएसी गेस्ट हाउस में नजरबंद हैं। दीपक सिंह भी गेस्ट हाउस के अंदर सत्याग्रह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed