फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Congress workers went to Delhi in large numbers

Amethi News: बड़ी संख्या में दिल्ली गए कांग्रेस कार्यकर्ता

Sat, 25 Mar 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 25 Mar 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Congress workers went to Delhi in large numbers
अमेठी। जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता शनिवार को दिल्ली कूच कर गए। कार्यकर्ता रविवार सुबह राजघाट पर प्रियंका गांधी के साथ संकल्प सत्याग्रह में शामिल होंगे।
विज्ञापन

मानहानि के मामले में सजा सुनाए जाने के बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सरकार की ओर से आनन-फानन उठाए गए इस कदम से नाराज कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने शनिवार को ऐलान किया कि वे रविवार सुबह राजघाट पर संकल्प सत्याग्रह शुरू करेंगी। प्रियंका वाड्रा के इस निर्णय की जानकारी शाम करीब चार बजे संगठन स्तर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल को दी गई। बताया गया कि प्रियंका चाहती हैं कि उनकी ओर से शुरू किए जा रहे संकल्प सत्याग्रह में अमेठी की बड़ी भागीदारी हो।
विज्ञापन

प्रियंका का यह संदेश पाते ही प्रदीप सिंघल ने इसकी जानकारी जिले के सभी पूर्व विधायकों व वरिष्ठ नेताओं को देते हुए बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया। प्रदीप सिंघल ने बताया कि कम समय होने के बावजूद करीब पांच सौ कार्यकर्ता दिल्ली कूच कर रहा है। सभी ट्रेन व अपने साधनों से दिल्ली पहुंचेंगे। कांग्रेस नेता अनिल सिंह ने बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र, अर्जुन पासी, पंकज शुक्ल, अनुराग सिंह के अलावा वे स्वयं भी दिल्ली के लिए निकल चुके हैं। अनिल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी सरकार की इस तानाशाही से डरने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed