फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Congress will help farmers in crop sale

फसल बिक्री में किसानों की मदद करेंगे कांग्रेसी

Mon, 02 Nov 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Congress will help farmers in crop sale
अमेठी। फसल समर्थन मूल्य के तहत क्रय केंद्रों पर किसानों की परेशानी व बाजार में धान की कीमतों में गिरावट का कांग्रेस विरोध करेगी। सोमवार को कांग्रेस एमएलसी ने पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर किसान बिल का विरोध करतेे हुए किसानों की हरसंभव मदद का एलान किया।
विज्ञापन

एमएलसी ने मोबाइल नंबर सार्वजनिक करते हुए परेशानी पर किसानों से जानकारी देने की अपील करते हुए सभी क्रय केंद्रों पर पांच कार्यकर्ताओं को वालंटियर के रूप में तैनात कर किसानों का सहयोग करने को कहा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से पारित किसान बिल से किसानों को हो रही परेशानी तथा सरकारी क्रय केंद्रों पर बिचौलियों काबोल-बोला होने पर कांग्रेस ने विरोध करने का निर्णय लिया है। सोमवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से मुखातिब एमएलसी दीपक सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलसी ने कहा कि सरकार की नीति का परिणाम है कि बाजार में धान की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है। आरोप लगाया कि क्रय केंद्रों पर किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है।
कांग्र्रेस एमएलसी ने किसानों से अपील जारी कर क्रय केंद्र पर फसल बेंचने में परेशानी होने पर मोबाइल नंबर 7754091476 पर व्हाट्सएप या टेक्सट संदेश नाम, क्रय केंद्र का नाम समेत भेजने की अपील की है। एमएलसी ने बताया कि सभी क्रय केंद्रों पर पांच-पांच कार्यकर्ता वालंटियर के रूप में तैनात किया जाएगा।

क्रय केंद्रों पर यदि किसानों का धान नहीं खरीदा गया तो वह सदन में सवाल उठाते हुए क्रय केंद्र पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। एमएलसी ने कहा कि किसानों का धान सरकारी क्रय केंद्र पर ही बेचा जा सके इसके लिए कार्यकर्ता सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे। इस मौके पर अभिषेक सिंह उर्फ पंकज व फिरोज आलम समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed