{"_id":"63a3e5f990a44738ac78cb8a","slug":"congress-leaders-show-anger-on-lyricist-manoj-muntashir","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गीतकार मनोज मुंतिशर के बयान पर भड़के कांग्रेसी, एफआईआर की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गीतकार मनोज मुंतिशर के बयान पर भड़के कांग्रेसी, एफआईआर की मांग
Thu, 22 Dec 2022 04:34 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, गौरीगंज (अमेठी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गौरीगंज (अमेठी)
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 22 Dec 2022 04:34 PM IST
सार
कांग्रेस ने गीतकार मनोज मुंतशिर के बयान पर आपत्ति दर्ज कराते हुए विरोध प्रदर्शन किया और एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
मनोज मुंतशिर व राहुल गांधी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गीतकार मनोज मुंतशिर की राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी की आंच उनके गृह जिले अमेठी तक पहुंच गई है। इससे नाराज युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर उनके खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की। उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भी मनोज के बयान की निंदा की है।
विज्ञापन
बॉलीवुड गीतकार मनोज मुंतशिर (शुक्ल) ने सोमवार को भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी की थी। यह बयान उन्होंने राहुल गांधी के उस बयान पर दिया जिसमें तवांग में भारत व चीन के सैनिकों की भिड़ंत में भारतीय सैनिकों की पिटाई होने की बात कही थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - चुनाव टला तो फरवरी-मार्च तक तैयार हो जाएगी जिलों में भाजपा की नई टीम, जनवरी में होगा प्रदेश टीम का एलान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हीरो-एवन और वैप ग्रुप यूपी में तीन हजार करोड़ रुपये का करेंगे निवेश, सीएम योगी से मिले उद्यमी
उनका बयान सार्वजनिक हुआ तो कांग्रेस बिफर पड़ी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इन लोगों ने एसडीएम गौरीगंज राकेश कुमार को ज्ञापन भी सौंपा। उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि मनोज को नहीं भूलना चाहिए कि वे अमेठी के हैं। अमेठी राहुल गांधी का परिवार है।