फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   global investors summit 2023 Hero Avon and VAP Group will invest Rs three thousand crores in UP

GIS-2023: हीरो-एवन और वैप ग्रुप यूपी में तीन हजार करोड़ रुपये का करेंगे निवेश, सीएम योगी से मिले उद्यमी

Thu, 22 Dec 2022 02:25 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 22 Dec 2022 02:25 AM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि सरकार 10 से 12 फरवरी तक लखनऊ में एक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन कर रही है। प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी के लक्ष्य के साथ हमारा प्रयास है कि राज्य में उपलब्ध असीम व्यावसायिक अवसरों से देश और दुनिया लाभान्वित हो सके।

विज्ञापन
global investors summit 2023 Hero Avon and VAP Group will invest Rs three thousand crores in UP
सीएम योगी से मिला उद्यमियों का समूह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय उद्यमियों के एक समूह ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। उद्यमियों ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस)-2023 में सहभागिता के लिए उत्साह भी जताया। मुख्यमंत्री के सामने एवन साइकिल ग्रुप ने 500 करोड़, हीरो ग्रुप ने 350 करोड़, वैप ग्रुप से 2000 करोड़, सूर्यांश ग्रुप ने 100 करोड़ रुपये का यूपी में निवेश करने का प्रस्ताव रखा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने वालों में हीरो साइकिल के सीएमडी पंकज मुंजाल, एवन साइकिल के सीएमडी ओमकार सिंह पाहवा, वैप ग्रुप के सीएमडी एवं सीईओ अमित शर्मा, बायलर ग्रुप के टीआर मिश्रा, सूर्यांश ग्रुप के सुनील सिंह पटेल शामिल थे। इस दौरान सीएम ने उद्यमियों के निवेश प्रस्तावों पर खुशी जताते हुए निवेशकों की सुरक्षा और आवश्यकताओं को पूरा करने का आश्वासन दिया। साथ ही इन प्रस्तावों के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

विज्ञापन

सीएम योगी ने कहा कि सरकार 10 से 12 फरवरी तक लखनऊ में एक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन कर रही है। प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी के लक्ष्य के साथ हमारा प्रयास है कि राज्य में उपलब्ध असीम व्यावसायिक अवसरों से देश और दुनिया लाभान्वित हो सके। प्रदेश सरकार राज्य में अनेक औद्योगिक परियोजनाओं पर काम कर रही है। औद्योगिक विकास के अनुकूल ईको सिस्टम बनाने की दिशा में सरकार ने अनेक सुधारात्मक कदम उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed