फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   congress campaign

तीन दिवसीय जय भारत महासंपर्क अभियान शुरू

Thu, 19 Aug 2021 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
congress campaign
अमेठी। संसदीय क्षेत्र में न्याय पंचायतवार कांग्रेस के तीन दिवसीय महासंपर्क अभियान का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ न्याय पंचायत अध्यक्षों ने घर-घर दस्तक देकर लोगों के साथ समस्याओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर 19 अगस्त से 21 अगस्त तक चलने वाले जय भारत महासंपर्क अभियान के पहले दिन गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र के गांव रामदयपुर में वरिष्ठ नेता डॉ. नरेंद्र मिश्र की मौजूदगी में न्याय पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार दुबे, ब्लॉक महासचिव विनोद पाठक समेत कई कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से ग्रामीणों को अवगत कराया। इसके साथ ही स्नेह भोज कार्यक्रम के तहत गांव में भोजन, मेरा गांव मेरा देश संवाद के तहत खेती किसानी व अन्य समस्याओं पर चर्चा की। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं संभ्रांत व्यक्तियों से मुलाकात के साथ ही फेसबुक पर लाइव होकर गांव की समस्याओं पर बात की गई। इसी तरह जिले की सभी न्याय पंचायतों में पार्टी नेताओं एवं ब्लॉक, न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को प्रभात फेरी, श्रमदान, भारत रत्न राजीव गांधी सम्मान समारोह, संविधान शपथ, स्नेह भोज, मेरा गांव मेरा देश संवाद, गांव के अन्य प्रभावशाली लोगों से मुलाकात, गांव से फेसबुक पर लाइव समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। तीसरे दिन शनिवार को भी प्रभात फेरी और श्रमदान, युवा संवाद, स्नेह भोज, संविधान शपथ, मेरा गांव मेरा देश संवाद, गांव के संभ्रांत लोगों से मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed