फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Confirmed seats not available for Vaishno Devi

Amethi News: वैष्णो देवी के लिए नहीं मिल रही कन्फर्म सीट

Mon, 08 Jun 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 08 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Confirmed seats not available for Vaishno Devi
अमेठी सिटी। गर्मी की छुट्टियों में वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को कन्फर्म रेल टिकट नहीं मिल पा रहा है। अमेठी और निहालगढ़ रेलवे स्टेशनों से जम्मू जाने वाली ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची चल रही है।
विज्ञापन



अमेठी रेलवे स्टेशन से अर्चना एक्सप्रेस तथा निहालगढ़ स्टेशन से होकर गुजरने वाली गाजीपुर-कटरा एक्सप्रेस, हिमगिरि एक्सप्रेस और बेगमपुरा एक्सप्रेस में आगामी कई दिनों तक सीटें उपलब्ध नहीं हैं। शनिवार रात बड़ी संख्या में यात्री आरक्षण काउंटर पहुंचे, लेकिन तत्काल कोटे में भी उन्हें कन्फर्म टिकट नहीं मिल सका। स्लीपर और वातानुकूलित दोनों श्रेणियों में लंबी वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन



गौरीगंज के रमईपुर निवासी रामकुमार तिवारी ने बताया कि जून के अंतिम सप्ताह में परिवार के साथ कटरा जाने की योजना है, लेकिन अर्चना एक्सप्रेस में टिकट कराने पर वेटिंग मिल रही है। दरपीपुर निवासी संगीता मिश्रा ने कहा कि बच्चों की छुट्टियों में दर्शन का कार्यक्रम बनाया था, मगर कई दिनों के प्रयास के बाद भी कन्फर्म सीट नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अवधेश सिंह ने बताया कि बेगमपुरा एक्सप्रेस में आरक्षण कराने पर प्रतीक्षा सूची मिली है। वहीं नीलम वर्मा ने कहा कि जुलाई के पहले सप्ताह की यात्रा के लिए हिमगिरि और गाजीपुर-कटरा एक्सप्रेस में सीट उपलब्ध नहीं है, इसलिए वेटिंग टिकट लेना पड़ा।

गौरीगंज स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से जम्मू मार्ग की ट्रेनों में आरक्षण की मांग सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed