{"_id":"68e170b6210dfbd01b03e5aa","slug":"complained-13-times-the-road-did-not-open-amethi-news-c-96-1-ame1002-149729-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 13 बार की शिकायत, नहीं खुला रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 13 बार की शिकायत, नहीं खुला रास्ता
Sun, 05 Oct 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
अमेठी तहसील में आयोजित समाधान दिवस में शिकायत करने के पहुंचे फरियादी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। भूमि विवाद और अन्य समस्याओं के निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। तिलोई में डीएम संजय चौहान, गौरीगंज में सीडीओ सूरज पटेल, अमेठी में एडीएम वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता और मुसाफिरखाना में एडीएम न्यायिक अनिल चतुर्वेदी की अध्यक्षता में शिकायतें सुनी गईं। दिवस में कोई 13 बार से तो कोई 10 बार से लगातार शिकायत कर रहा है, लेकिन अब तक समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। शनिवार को भी उन्हें समस्या के निराकरण का भरोसा दिया गया।
अमेठी तहसील में सुबह से फरियादियों की भीड़ लगी रही। पातीपुर भुसहरी के राजाराम ने बताया कि उनके भाई ने दो साल से रास्ता बंद कर रखा है। 13 बार शिकायत करने पर भी कोई निस्तारण नहीं हुआ, अब वह दूसरों के घर में रह रहे हैं। भेटुआ के पूरे टीकाराम का पुरवा निवासी मालती देवी ने बताया कि वह विधवा हैं। परिजन उन्हें घर से निकाल रहे हैं। आवास योजना का लाभ मिलने पर परिजनों ने वह घर अपने नाम करा लिया। अब दोबारा आवास मिलने पर भी निर्माण नहीं करने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिजन उन्हें और बच्चों को धमका रहे हैं। तीन बार पुलिस को सूचना देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।
अगहर निवासी बुजुर्ग पांचू राम ने कहा कि उनके खेत पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। 10 से अधिक बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। शुकुलपुर निवासी रविंद्र शुक्ल ने बताया कि लेखपाल ने उनके भाई का नाम चक से हटा दिया है। तीन मई से शिकायत कर रहे हैं, मगर सुनवाई नहीं हुई। डीएम से भी शिकायत की थी। जिन्होंने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कई मामलों में पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गईं, ताकि शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।