फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   communicable diseases fortnight from today

आज से शुरू होगा संचारी रोग पखवारा

Wed, 30 Jun 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
communicable diseases fortnight from today
गौरीगंज (अमेठी)। पहली जुलाई से शुरू होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान में दस विभाग अपनी सहभागिता निभाएंगे। इस दौरान संचारी रोग से बचाव के लिए स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने के साथ कोविड बचाव व टीकाकरण के प्रति भी प्रेरित करेंगे। अभियान से जुड़े अन्य कर्मचारी भी साफ-सफाई व बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
विज्ञापन

शासन संचारी रोग व दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पहली जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान संचालित करा रहा है। अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ नौ अन्य विभाग शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

शासन ने सीएमओ को अभियान प्रारंभ होने से पूर्व संबंधित विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार कराने का निर्देश दिया है। कार्य योजना तैयार कराकर ई-मेल व हार्ड कॉपी निदेशालय को उपलब्ध कराने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने तथा शुद्ध पेयजल पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। प्रमुख सचिव ने सीएमओ को कहा है कि इसकी रोकथाम के लिए विभागों से समन्वय स्थापित कर एक साथ कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें। जिला व ब्लॉक स्तर पर गठित समन्वय समितियों से किए गए कार्यों की समीक्षा भी करते रहें।
समितियों के स्वरूप, कार्ययोजना आदि के बारे में विस्तार से दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग संचारी रोग तथा दिमागी बुखार से बचाव के लिए सभी विभागों के साथ नोडल का कार्य करेगा।
पंचायत विभाग क्षेत्र में सफाई व जलनिगम शुद्ध पेयजल पर काम करेगा। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों को संक्रामक रोगों के साथ कोविड संक्रमण से बचाव व टीकाकरण के प्रति आमजन को जागरूक करते हुए संक्रमण बीमारियों से बचाव की विस्तार से जानकारी देंगे।

सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। शासन से मिले दिशा-निर्देश के अनुसार समय-समय पर किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए निदेशालय को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed