फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Cold knocked with fog

Amethi News: कोहरे के साथ ठंड ने दी दस्तक

Mon, 18 Nov 2024 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 18 Nov 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Cold knocked with fog
गौरीगंज शहर में छाया कोहरा।
अमेठी सिटी। कोहरे के साथ ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम में नरमी की वजह से पारा एक डिग्री तक गिर गया है। रविवार की सुबह अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 13.0 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। ऐसे में लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। बाजार में ऊनी कपड़ों की मांग भी बढ़ गई है।
विज्ञापन



जिले में चार दिनों से कोहरे का असर दिखाई दे रहा है। सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है। इस बीच रविवार को पछुआ हवा चलने लगी, जिससे ठंड बढ़ गई है। तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। कोहरे के कारण सुबह के समय हाईवे सहित विभिन्न मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। वाहन धीमी गति से चलते दिखाई दिए। दूसरी तरफ बाजार में ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन



लोग ऊनी कपड़ों की खरीदारी के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं। इससे दुकानदारों को अच्छे कारोबार होने की उम्मीद है। दुकानदार अखिलेश शुक्ल, धर्मेंद्र बरनवाल ने बताया कि ऊनी कपड़े खरीदने के लिए ग्राहक आने लगे हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बताया कि सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 87 प्रतिशत तो न्यूनतम 48 प्रतिशत रही। 2.6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दक्षिणी-पश्चिमी हवा चली। आगामी 24 घंटे में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। औसत तापमान सामान्य के आसपास रहने एवं हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने की संभावना है। मौसम में नरमी दिख रही है। अगले सप्ताह से कोहरा और घना होगा और ठंड में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। ऐसे में लोगाें को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed