फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   cm yogi pay tributes to abhishek lal baba

राज्यमंत्री के भाई की तेरहवीं में पहुंचे मुख्यमंत्री

Wed, 20 Jul 2022 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
cm yogi pay tributes to abhishek lal baba
तिलोई/सिंहपुर (अमेठी)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार दोपहर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा तथा संसदीय कार्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के भाई की तेरहवीं में शामिल हुए। सीएम ने यहां राज्यमंत्री के छोटे भाई अभिषेक शरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन

तिलोई विधायक व मयंकेश्वर शरण सिंह के छोटे भाई अभिषेक शरण सिंह उर्फ लाल बाबा का बीती छह जुलाई को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। मंगलवार को अभिषेक शरण की तेरहवीं थी। तेरहवीं का पूरा कार्यक्रम राज्यमंत्री के आवास पर हुआ। कार्यक्रम में दोपहर 2:40 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने का कार्यक्रम सोमवार देर रात जिला प्रशासन को मिला था।
विज्ञापन

कार्यक्रम मिलते ही प्रशासन ने आनन-फानन हेलीपैड समेत सीएम के जिले में पहुंचने की सभी औपचारिकताएं पूरी कीं। हालांकि मुख्यमंत्री तय कार्यक्रम से करीब एक घंटे देरी से दोपहर करीब पौने चार बजे मयंकेश्वर के आवास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास पहुंचते ही सीएम ने सबसे पहले दिवंगत को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मयंकेश्वर शरण सिंह, पत्नी उपासना सिंह, अभिषेक की पत्नी शुभ्रा सिंह, पुत्र कुशाग्र सिंह व मयंकेश्वर शरण के पुत्र मृगांकेश्वर शरण सिंह व उत्कर्ष शरण सिंह से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
सीएम करीब 22 मिनट तक मयंकेश्वर के परिवार के बीच मौजूद रहे। सीएम शाम 4:04 बजे उनके आवास से निकले और थोड़ी दूरी पर बने हेलीपैड से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। सीएम के आगमन को लेकर पूरा तिलोई कस्बा छावनी में तब्दील रहा।
तेरहवीं के दिन मुख्यमंत्री के अलावा राज्यमंत्री अजीत पाल सिंह पाल, राज्यमंत्री रजनी तिवारी, विधान परिषद के सभापति मानवेंद्र सिंह, रायबरेली की विधायक अदिति सिंह, समाजवादी पार्टी के गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, राम गोविंद चौधरी, विधायक अभय प्रताप सिंह, महबूब अली समेत बड़ी संख्या में पहुंचे जन प्रतिनिधियों ने दिवंगत को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

मयंकेश्वर शरण सिंह के परिवार से मिलकर बाहर निकल रहे सीएम की निगाह एक बच्ची पर पड़ी। मुख्यमंत्री ने बच्ची से पूछा क्या नाम है आपका। यह सुनते ही बच्ची ने जवाब दिया काव्या जायसवाल। मुख्यमंत्री ने पास बुलाकर दुलारते हुए उसका हालचाल पूछा। काव्या तिलोई कस्बे के व्यापारी रोहित जायसवाल की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed