फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Cleaning workers posted in government offices will go to villages

Amethi News: सरकारी कार्यालयों में तैनात सफाई कर्मी जाएंगे गांव

Thu, 18 Jul 2024 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 18 Jul 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Cleaning workers posted in government offices will go to villages
अमेठी सिटी। ग्राम पंचायतों में स्वच्छता कार्य के लिए नियुक्त किए गए सफाई कर्मचारी इन दिनों विभिन्न कार्यालयों में संबद्ध हैं। ऐसे में सफाई कर्मचारियों को अब गांव में लौटना होगा। इसके लिए पंचायतीराज निदेशक ने डीपीआरओ को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

जिले में पंचायतीराज विभाग की ओर से नियुक्त किए गए सफाई कर्मचारियों की संख्या करीब 800 है। जिसमें से 10 फीसद से ज्यादा कर्मचारी अलग-अलग कार्यालयों व साहबों के पास ड्यूटी कर रहे हैं। इधरर, ग्राम पंचायतों में सफाई का कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

पंचायतीराज निदेशक अटल कुमार राय ने डीपीआरओ को भेजे पत्र में लिखा है कि सफाई कर्मचारियों से अन्य कार्य लिए जा रहे हैं। इनकी तैनाती वाले गांव में ही इन्हें रखा जाए। सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। यदि सफाई कर्मचारी किसी अन्य स्थान पर नियुक्त किए जाते हैं तो इसके लिए सीधे तौर पर डीपीआरओ ही जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक का यह पत्र अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा किया जा रहा है। जिले के डीपीआरओ मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि अन्य कार्यों में लगे कर्मचारियों को गांव में भेजकर सफाई का कार्य सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed