{"_id":"65e4c93723e48a02c102f9f4","slug":"circuit-breaker-changed-electricity-will-be-uninterrupted-amethi-news-c-96-1-ame1002-114637-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सर्किट ब्रेकर बदला, निर्बाध मिलेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सर्किट ब्रेकर बदला, निर्बाध मिलेगी बिजली
Mon, 04 Mar 2024 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के ओर से निर्बाध आपूर्ति व नगर विद्युतीकरण के लिए 33/11 उपकेंद्र, गौरीगंज का शट डाउन लेकर सर्किट ब्रेकर बदलने के साथ कई अन्य काम पूरे किए गए। इस दौरान छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। उपभोक्ताओं को सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आपूर्ति नहीं हुई। इस दौरान बिजली पर आधारित दुकानदारों को सर्वाधिक परेशानी हुई।
गौरीगंज के असैदापुर बाइपास स्थित 33/11 उपकेंद्र पर 11 केवीए ब्रेकर पैनल बदलाने के लिए पूर्व में जारी सूचना के अनुसार रविवार को शटडाउन लिया गया। एसडीओ केसरी प्रसाद ने पूजन करने के बाद कर्मियों के साथ सर्किट ब्रेकर बदलते हुए मशीन के अन्य पार्ट बदले। विभाग कादावा है कि पुराने पैनल बदलना जरूरी हो गया था। सर्किट ब्रेकर भी ठीक कराए जाने थे। सभी काम एक-दो घंटे में नहीं हो सकते थे। इसलिए छह घंटे का शटडाउन लिया गया।
इस प्रक्रिया से आगामी दिनों गर्मी में ट्रिपिंग से निजात मिलेगी। निर्बाध बिजली आपूर्ति आसान होगी। छह घंटे के दौरान शहरी क्षेत्र की बिजली कटौती होने से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। सर्वाधिक परेशानी बिजली पर आधारित दुकानदारों को हुई। पूरा दिन उनका इंतजार में बीत किया। एसडीओ ने बताया कि अब लोगों को निर्बाध आपूर्ति मिलेगी।