{"_id":"64836e52eed0d09cb30ac38d","slug":"choupal-set-up-in-15-villages-30-cases-settled-amethi-news-c-96-1-ame1002-300-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 15 गांवों में लगाई चौपाल, निपटाए 30 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 15 गांवों में लगाई चौपाल, निपटाए 30 मामले
Fri, 09 Jun 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
चौपाल में शिकायतें सुनते पुलिस अधिकारी
गौरीगंज (अमेठी)। विवादों को गांव में ही निस्तारण करने के लिए एसपी ने जन चौपाल अभियान संचालित करने की योजना बनाई। योजना के तहत थानावार गांव चिन्हित कर रोस्टर भी जारी किया। गांव में सार्वजनिक स्थानों पर बैठक कर 38 में से 30 प्रकरण के निस्तारण का दावा किया गया है। लगातार गांव में छोटे-छोटे विवाद बढ़ने से बढ़ रही आपराधिक गतिविधियां व मार-पीट पर अंकुश लगाने के लिए एसपी डॉ. इलामारन जी ने नई पहल शुरू की है।
योजना के तहत गांव वार पुलिस व राजस्व कर्मियों की संयुक्त टीम गठित मौके पर निस्तारण करना है। बीते बृहस्पतिवार को एसपी की ओर से थानावार गांव की सूची भी सार्वजनिक कर गांव में निस्तारण का निर्देश दिया गया। शुक्रवार को पुलिस के अफसरों ने गांव में पहुंचकर प्रकरण की सुनवाई की।
गौरीगंज के गुवावां गांव में सीओ मयंक द्विवेदी के नेतृत्व में चौपाल लगी जहां छह मामलों में से चार का निस्तारण कराया गया। तिलोई के पूरे अहलाद मजरे कूरा में पुलिस अधिकारियों ने जमीन विवाद में मामले का निस्तारण कराया।
विज्ञापन
कमरौली में चार में तीन, मुसाफिरखाना में दो में एक, शुकुलबाजार में दो में दो, इन्हौना में तीन में एक, जगदीशपुर, मोहनगंज, मुंशीगंज, जायस व फुरसतगंज में एक में एक, जामो में चार में दो, अमेठी में पांच में पांच, संग्रामपुर में दो में दो, पीपरपुर में तीन में तीन तथा रामगंज में दो में से दोनों मामलों का निस्तारण करने की रिपोर्ट दी गई है। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात हुए एनकाउंटर में प्रभारी के घायल होने से चौपाल आयोजित नहीं हो सकी।