{"_id":"67ae46178351444b5c0e108d","slug":"chiranjeevi-should-apologize-to-the-women-of-his-family-aparna-yadav-amethi-news-c-96-1-ame1002-134801-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने परिवार की महिलाओं से माफी मांगें चिरंजीवी : अपर्णा यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने परिवार की महिलाओं से माफी मांगें चिरंजीवी : अपर्णा यादव
Fri, 14 Feb 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर चर्चा करते हुए अभिनेता चिरंजीवी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अभिनेता चिरंजीवी को अपने घर की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। वहीं महाकुंभ से लौट कर अयोध्या जा रहे लोगों के जाम में फंसने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह प्रशासन की नाकामी है। इसके लिए महाकुंभ को दोष नहीं दिया जा सकता है।
महाकुंभ में हादसे में मारे गए लोगों के अखिलेश यादव द्वारा मांगे जा रहे आंकड़े के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री ने महाकुंभ को लेकर बहुत अच्छी व्यवस्था की है। देश ही नहीं विदेशों से भी बड़े-बड़े उद्योगपति और नामचीन हस्तियां स्नान करने आ रही हैं। विपक्ष के लोग खुद महाकुंभ में जाकर स्नान कर रहे हैं। वहीं उन्होंने अभिनेता चिरंजीवी के विवादित बयान पर कहा कि इतने बड़े अभिनेता को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए। हमारे प्रधानमंत्री खुद सोच रहे हैं कि देश की बेटी कैसे आगे बढ़े। चिरंजीवी कहते हैं कि जैसे मैं महिला हॉस्टल का वॉर्डेन हूं। इस तरह की बात से उन्हें नही फर्क पड़ेगा, लेकिन इसका असर नीचे की सोसाइटी पर पड़ेगा और वह सोचेंगे कि बेटा पैदा हो। इस तरह की बातों का उन्हें अपने बेटे से डिस्कस करना चाहिए था ,उन्हें बाहर नही बोलना चाहिए था।