{"_id":"6786b445b22789ccbc0efd9a","slug":"children-presented-cultural-programs-amethi-news-c-96-1-ame1002-133154-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
Wed, 15 Jan 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज शहर स्थित रणंजय इंटर कॉलेज में मंगलवार को वार्षिकोत्सव व संस्थापक दिवस मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया तो वक्ताओं ने शिक्षा का महत्व विस्तार से समझाया।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश स्तुति से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने विविध लोकगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यावरणविद प्रोफेसर शिवशरण सिंह ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है। संस्थापक जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी मनीषी ने मानव जीवन में शिक्षा का महत्व बताते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर जीवन में सफलता अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस मौके पर सीएमओ अंशुमान सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय, नरेंद्र कुमार त्रिपाठी, पूर्व सीएमओ सुल्तानपुर डॉ. धर्मेंद्र कुमार तिवारी, ज्ञानेंद्र तिवारी, प्रधानाचार्य डॉ. सुनील कुमार शुक्ल, अरुणेश मिश्र, करुणेंद्र तिवारी, डॉ. केके मिश्र, आनंद जायसवाल आदि मौजूद रहे।