फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Children of basic schools will be educated with posters

पोस्टर से शिक्षित किए जाएगें परिषदीय स्कूलों के बच्चे

Thu, 04 Mar 2021 12:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Children of basic schools will be educated with posters
गौरीगंज (अमेठी)। परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग प्रिंट रिंच पोस्टर की मदद लेगा। कवायद सफल हो, इसके लिए कक्षा एक, दो व तीन के बच्चों को शिक्षित करने के लिए स्कूलों को हिंदी के 20 व गणित के 17 पोस्टर भेज दिए गए हैं। जिन्हें शिक्षक स्कूलों की दीवार पर चस्पा कर बच्चों को विषयवस्तु की जानकारी देकर उनकी शैक्षिक अभिरुचि बढ़ाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

शिक्षण कार्य शुरू होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग बच्चों की शैक्षिक अभिरुचि बढ़ाने की कोशिश मेें जुटा है। कवायद सफल हो इसके लिए स्कूलों में प्रिंट रिंच पोस्टर से बच्चों को आकर्षित किया जाएगा। शासन का निर्देश मिलने के बाद बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने कक्षा एक, दो व तीन की कक्षा से जुड़े शैक्षिक सामग्री का पोस्टर तैयार कर बीईओ के माध्यम से स्कूलों में भेजा है।
विज्ञापन

स्कूलों को आपूर्ति सुनिश्चित करने के बाद जिला समन्वयक प्रशिक्षण अभिनव पांडेय ने बताया कि प्रत्येक स्कूल को हिंदी विषय के 20 व गणित विषय के 17 शैक्षिक सामग्री समेत 102 पोस्टर दीवारों पर चस्पा करवाना होगा। जिसकी मदद से प्रतिदिन शिक्षक बच्चों को हिंदी व गणित पढ़ाएंगे। इससे बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी प्रशिक्षण ने बताया कि प्रिंट रिच पोस्टर से बच्चों को पढ़ने व समझने में आसानी होगी। बच्चों को अन्य विषयों में गुणवत्तापरक शिक्षा देने के लिए जल्द ही और पोस्टर तैयार किए जाएंगे। दीवारों पर ज्ञान वर्धक सामग्री चस्पा होने से स्कूल लोगों के आकर्षण का केंद्र भी बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed