{"_id":"682b7ef993df67f9230a7f34","slug":"children-getting-sick-due-to-extreme-heat-amethi-news-c-96-1-ame1008-140809-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: भीषण गर्मी से बीमार हो रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: भीषण गर्मी से बीमार हो रहे बच्चे
Tue, 20 May 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 20 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद।
अमेठी सिटी। भीषण गर्मी बच्चों की सेहत बिगाड़ रही है। बच्चे पेट दर्द, बुखार, खांसी की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी 150 से अधिक हो रही है। ओपीडी में पहुंचने वाले चार से पांच बच्चों को भर्ती भी करना पड़ रहा है।
गौरीगंज स्थित संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाले 80 प्रतिशत बच्चे गर्मी के कारण पेट दर्द, इंफेक्शन, तेज बुखार से परेशान दिखे। सोमवार को बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में करीब 150 विभिन्न बीमारियों से पीड़ित पहुंचे, जिसमें चार बच्चों को गंभीर देख उन्हें वार्ड में भर्ती कराया गया।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लईक उज जमा ने कहा कि गर्मी के मौसम में बच्चों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बढ़ती गर्मी से उल्टी, दस्त के साथ पेट दर्द व बुखार पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ी है। बच्चों को हर आधे घंटे में पानी पिलाएं। दोपहर 11 से शाम चार बजे तक घर से बाहर न जाने दें। पानी वाले फल का सेवन कराएं। बाहर की चीजों को न खिलाएं। बच्चों को ज्यादा परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।