फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Children displayed their talent in activities

Amethi News: गतिविधियों में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Fri, 05 Jun 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 05 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Children displayed their talent in activities
गाैरीगंज के पचेहरी मॉडल स्कूल में समर कैंप में पेटिंग बनाती छात्रा। स्कूल
शाहगढ़। पीएमश्री विद्यालय पचेहरी के सहयोग से रूम टू रीड संस्था की ओर से ग्रीष्मकालीन समर कैंप का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। इसमें करीब 40 बच्चों और 20 अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में भी पढ़ाई और पठन गतिविधियों से जोड़े रखना है।
विज्ञापन




शिविर में बच्चों और अभिभावकों के साथ परिचयात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। अभिभावकों को बताया गया कि घर पर बच्चों के साथ नियमित पढ़ने और सीखने की गतिविधियां कराने से उनके भाषा एवं पठन कौशल में सुधार होता है। साथ ही लिटरेसी क्लाउड और डिजिटल कहानियों के उपयोग की जानकारी दी गई।
विज्ञापन



कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी पसंद की पुस्तकों का पठन किया और कहानियों के पात्रों व संदेशों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। बच्चों ने कहानी सुनने के बाद अपने विचार साझा किए। सीखने की प्रक्रिया को रोचक बनाने के लिए खेल आधारित गतिविधियां भी कराई गईं, जिनमें बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन रूम टू रीड संस्था की कार्यकर्ता अलका त्रिवेदी और शिल्पी मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed