{"_id":"642dbbf5bc32f6c5b90c2bd9","slug":"chikanpox-two-village-amethi-amethi-news-c-13-1-168074-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दो गांवों में 11 लोग चिकन पॉक्स की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दो गांवों में 11 लोग चिकन पॉक्स की चपेट में
Wed, 05 Apr 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
कोरोना की जांच करते कर्मी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार शुकुल (अमेठी)। ब्लॉक क्षेत्र के दो गांवों में 11 लोग चिकन पॉक्स की चपेट में हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जानकारी के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम अब तक गांव तक नहीं पहुंची है।
ब्लॉक क्षेत्र के गयासपुर व पूरे जोगा गांव में चिकन पॉक्स का संक्रमण फैल गया है। ग्रामीणों के अनुसार गयासपुर गांव निवासी रेशमा (14), सोनम (05), नीतू (08 ), मोहनलाल (37), अरुण (15) व राजेंद्र (30) तो पूरे जोगा गांव निवासी आकाश (06), ज्योति (20), रामकुमार (30), सत्यम (07) व बृजेश (03) संक्रामक बीमारी चिकन पॉक्स की चपेट में हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि बीमारी की शुरुआत एक सप्ताह पूर्व हुई थी। सूचना भी स्वास्थ्य विभाग को दी गई थी। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव नहीं भेजा गया।
विज्ञापन
हालांकि सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुधीर कुमार वर्मा के अनुसार स्वास्थ्य टीम गांव गई थी। सभी में चिकन पॉक्स के लक्षण हैं। दवा भी दी गई है। ग्रामीणों के अनुसार प्रत्येक मार्च महीने में होने वाला रूटीन टीकाकरण भी इस बार नहीं हुआ।
एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद ने कहा यदि सूचना के बाद भी टीम नहीं गई तो गलत है। इसकी भी जांच कराई जाएगी। दोनों गांव में तत्काल स्वास्थ्य टीम भेजकर पीड़ितों का परीक्षण कराते हुए उनका समुचित इलाज कराया जाएगा।