फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Chief Minister will lay the foundation stone of Government Medical College

मुख्यमंत्री करेंगे राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास

Sat, 01 Jan 2022 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will lay the foundation stone of Government Medical College
गौरीगंज/जगदीशपुर (अमेठी)। तीन जनवरी को जगदीशपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जिले में राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने के साथ 200 बेड के रेफरल अस्पताल का लोकार्पण भी करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जिला प्रशासन कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में जन विश्वास रथ यात्रा का स्वागत करने के अलावा बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के मुबारकपुर (जगदीशपुर-जायस मार्गपर एक किलोमीटर आगे जायस की तरफ) में होगा।
विज्ञापन

जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री तिलोई के पूरे गोबरे में पहले से स्वीकृत राजकीय मेडिकल कॉलेज (292 करोड़ का बजट स्वीकृत, 22 करोड़ रुपये की पहली किस्त अवमुक्त) की आधरशिला रखेंगे। साथ में तिलोई के रस्तामऊ में पहले से संचालित 200 बेड के रेफरल अस्पताल का लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कोई कमी न रह जाए इसके लिए प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियां को अंतिम रूप देने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए शनिवार दोपहर बाद डीएम अरुण कुमार व एसपी दिनेश सिंह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। दोनों अफसरों ने कार्यक्रम स्थल पर लगाए अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मंच हेलीपैड, बैरिकेडिंग, सुरक्षा, यातायात, जनसभा स्थल, प्रतीक्षालय, प्रसाधन, लाइट, साउंड माइक और ग्राउंड लेवलिंग आदि का जायजा लिया।

निरीक्षण के बाद एडीएम, एसडीएम और सीओ को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, क्षेत्रीय विधायक/राज्य मंत्री सुरेश पासी, भवानी दत्त दीक्षित, पूर्व विधायक तेजभान सिंह, केशव सिंह, राम प्रसाद मिश्र, भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा बाजपेई, पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव व उपमा सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed