Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Chickenpox in people over 50 in Joyce

Amethi News: जायस में 50 से अधिक लोगों में चिकनपॉक्स

Sat, 17 Jun 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 17 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Chickenpox in people over 50 in Joyce
चिकनपॉक्स से पीड़ित महिला
जायस (अमेठी)। कस्बे में चिकन पॉक्स की बीमारी धीरे-धीरे अपना पांव पसार रही है। चिकनपॉक्स की चपेट में अब तक 50 से अधिक बच्चे व बड़े आ चुके हैं। संक्रामक बीमारी पर अंकुश लगाने के लिए साफ सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। स्वास्थ्य महकमा भी पूरी जिम्मेदारी से काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

जायस कस्बे में चिकन पॉक्स बीमारी की दस्तक मिलने के बाद जिम्मेदार सजग नहीं हो रहे है। समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण धीरे धीरे बीमारी का असर व्यापक रूप लेता जा रहा है। जिसकी चपेट में बच्चे, जवान व महिलाएं सभी आ रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नं चार में सबसे अधिक लगभग 34 लोग बीमारी की जद में हैं। वहीं वार्ड नं 17 में करीब 12 से ज्यादा लोग प्रभावित हैं । वार्ड नंबर चार निवासी लवकुश ने बताया कि चिकन पॉक्स संक्रमण मुहल्ले में लगभग एक महीने से शुरु हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम एक बार आई थी। इसके बाद फिर कोई नहीं आया है। संक्रमण का असर धीरे-धीरे अब प्रत्येक घर में फैल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा ने बताया कि एक सप्ताह से पूरे शरीर में दाने निकले हुए हैं। बच्चे साजन को भी पूरे शरीर में दाने निकले हुए हैं। राकेश ने बताया कि घर के बगल रहने वाले बबलू सोनकर को पहले शरीर में छोटे दाने निकल थे । हालत गंभीर होने पर परिजनों ने लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज चल रहा है ।

यह संक्रमण से प्रभावित
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि आशुतोष (4), अंश (8), आयुष (10), अनीता (33), किशन (13), प्रियंका (32), गुंजन (4), संध्या (8), विजय (21), अंकुर (12), अतुल (9), अनुभव (6), निशा (5), साक्षी (25) ,मीना (32), सत्यम (18), आयुष (02) पूनम (28) सहित दोनों वार्डों में लगभग 50 से अधिक लोग चिकनपॉक्स संक्रमण से ग्रसित हैं ।

सफाई के साथ कराया दवा का छिड़काव

नगर पालिका परिषद जायस के वार्ड नंबर चार के सभासद बंसीलाल सोनकर ने बताया की मोहल्ले में लगातार साफ सफाई करवाई जा रही है। जल्द ही दवा का छिड़काव कराया जाएगा ।

डाॅक्टर बोले
पीएचसी के डॉक्टर अवनीश चंद्र ने बताया कि शुक्रवार को दोबारा दोनों वार्डों का निरीक्षण किया गया। संक्रमण से ग्रसित लोगों को घर में साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया। गंभीर संक्रमितों को दवा वितरित कराते हुए बचाव की विधि बताई गई। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रेखा राजपूत मौजूद रहीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed