फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Charging bulbs will illuminate the booths, administration busy in preparations

Amethi News: बूथों को रोशन करेगा चार्जिंग बल्ब, तैयारी में जुटा प्रशासन

Mon, 15 Apr 2024 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 15 Apr 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Charging bulbs will illuminate the booths, administration busy in preparations
अमेठी सिटी। मतदान के वक्त बूथों पर कर्मियों को अंधेरे में न रहना पड़े, इसके लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। सभी केंद्रों पर चार्जिंग बल्ब का प्रबंध किया जा रहा है। ऐसे में स्कूलों में बने जिन मतदान केंद्रों में बिजली व्यवस्था नहीं है, वहां पर वायरिंग आदि का कार्य कराया जा रहा है। मतदान के दौरान चुनाव कार्य में लगे कर्मचारियों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। अमेठी लोकसभा क्षेत्र में कुल 14,28,316 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले में कुल 1155 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि मतदान केंद्रों पर आवश्यकता के अनुसार वायरिंग आदि का कार्य जारी है। इसके बाद भी मतदान केंद्र पर किसी तरह से बिजली की समस्या आने की संभावना रहती है। मतदान केंद्र पर प्रकाश की अतिरिक्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

फिलहाल, ग्राम पंचायत सचिव को प्रकाश व्यवस्था के अतिरिक्त इंतजाम करने को कहा गया है। जिसमें सोलर लाइट या चार्जिंग की इमरजेंसी लाइट का विकल्प चुना गया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि सचिव की यह जिम्मेदारी होगी कि वह मतदान के दिन मौके पर इमरजेंसी चार्जिंग बल्ब आवश्यकता के अनुसार सभी मतदेय स्थल पर लगवाएंगे। जिससे जरूरत पड़ने पर उसका प्रयोग किया जा सके। करीब चार घंटे का बैकअप देने वाला यह बल्ब शाम छह बजे के बाद अंधेरा होने पर आवश्यक मतदान तक कार्य कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed