{"_id":"67a7ab9797a5e90ed40dec47","slug":"celebration-on-bjps-victory-in-delhi-and-milkipur-amethi-news-c-96-1-ame1002-134482-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दिल्ली और मिल्कीपुर में भाजपा की जीत पर जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दिल्ली और मिल्कीपुर में भाजपा की जीत पर जश्न
Sun, 09 Feb 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
अमेठी में भाजपा की दिल्ली व मिल्कीपुर चुनाव में जीत के बाद एक-दूसरे को मिठाई खिला खुशी मनाते
अमेठी। दिल्ली और मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शनिवार को संपन्न हुई, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया। दिल्ली में भाजपा को सबसे अधिक सीटें मिलीं, जबकि मिल्कीपुर उपचुनाव में भी पार्टी ने जीत दर्ज की। पार्टी की जीत के बाद गौरीगंज सहित पूरे जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई।
गौरीगंज स्थित भाजपा कार्यालय में निवर्तमान जिलाध्यक्ष राम प्रसाद की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। अमेठी में भाजपा की जीत पर खुशी में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज तिवारी और पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी शहर के राजर्षि तिराहे पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। भाजपा नेता दिनेश तिवारी ने कहा कि दिल्ली में अब तक झूठ और गुमराह करने वाली सरकार थी, लेकिन अब वहां की जनता मोदी सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ उठा सकेगी।
भाजपा की इस जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जीत पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का परिणाम है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष और भाजपा नेता महेश सोनी के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। व्यापार मंडल के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस मौके पर देवप्रकाश पांडेय, अनूप अग्रवाल, डॉ. एसपी पाल, आदेश पांडेय, भीम दूबे, संदीप अग्रहरि, हिमांशु कसौधन, दीपक अग्रहरि, चित्रांशु जायसवाल, मोनू वैश्य, मोनू सोनी, अरुण सरोज, रमेश राव, अखिलेश सोनी, कमल अग्रहरि आदि मौजूद रहे।