फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   CDO ordered an investigation and action against Lekhpal who took 10 thousand in name of measurement In Amethi

महिला ने सीडीओ से बयां की पीड़ा: लेखपाल ने पैमाइश के नाम पर लिए 10 हजार... काम भी नहीं किया, कार्रवाई का आदेश

Sat, 15 Feb 2025 05:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Feb 2025 05:46 PM IST
सार

संपूर्ण समाधान दिवस में महिला ने सीडीओ से अपनी पीड़ा बयां की। कहा कि लेखपाल ने पैमाइश के नाम पर 10 हजार ले लिए। इसके बाद भी काम भी नहीं किया। सीडीओ ने जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए। 

विज्ञापन
CDO ordered an investigation and action against Lekhpal who took 10 thousand in name of measurement In Amethi
महिला ने सीडीओ से बयां की पीड़ा - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के अमेठी में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अमेठी तहसील में एक महिला ने रोते हुए सीडीओ से अपनी पीड़ा बताई। कहा कि लेखपाल ने सुविधा शुल्क लेने के बाद भी उसका काम नहीं किया। महिला की शिकायत पर सीडीओ ने एसडीएम को जांच करवा करके कार्रवाई करने के आदेश दिए। 

विज्ञापन


मामला अमेठी तहसील क्षेत्र के मंगापुर गांव का है। गांव निवासी राजकुमारी तिवारी अपने बच्चों के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची। राजकुमारी ने रोते हुए सीडीओ सूरज पटेल से कहा कि लेखपाल ने पैमाइश करने के लिए 10 हजार रुपये लिए हैं। पैसा लेने के बाद भी लेखपाल पिछले कई महीनों से जमीन की पैमाइश नहीं कर रहा है। 
विज्ञापन


कार्रवाई कर रिपोर्ट देने को कहा

इतना ही नहीं सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण भी करवा रहा है। महिला की शिकायत सुनकर सीडीओ ने एसडीएम आशीष सिंह को टीम मौके पर भेज कर जांच करने का निर्देश दिया। सीडीओ ने शाम तक पूरे मामले की जांच पूरी करके महिला के आरोप सही मिलने पर कार्रवाई कर रिपोर्ट देने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल पर लगाए गए आरोप निराधार

महिला के लेखपाल पर रोते हुए आरोप लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसडीएम आशीष सिंह ने बताया कि राजकुमारी की ओर से लेखपाल पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। पूर्व में उसके शिकायती पत्र में टीम भेजकर जांच करवाई गई थी। गांव के एक व्यक्ति के मकान निर्माण में बाधा करने के लिए फर्जी आरोप लगाने की पुष्टि जांच में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed