{"_id":"6a04c7bc8ddf0d012e09df44","slug":"cbse-schools-achieved-100-results-meritorious-students-made-their-mark-amethi-news-c-96-1-ame1008-165741-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई : स्कूलों का रहा शत प्रतिशत परिणाम, मेधावियों ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई : स्कूलों का रहा शत प्रतिशत परिणाम, मेधावियों ने लहराया परचम
Thu, 14 May 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 14 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित हुआ। परिणाम घोषित होते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। स्कूल पहुंचे मेधावी बच्चों को मिठाई खिलाकर व माला पहना कर स्वागत किया गया। गौरीगंज स्थित पीएमश्री नवोदय विद्यालय में पंजीकृत 71 बच्चों का परिणाम शत प्रतिशत रहा। यहां पर मानविकी वर्ग में सलोनी ने 92.80 फीसदी, पीयूष ने 91.40 और दिव्या शुक्ला ने 91.20 फीसदी अंक लाकर क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान वर्ग में शिवांश मौर्य ने 88.40, आराध्या ने 88.20, रुद्रेश नारायण ने 87.40 फीसदी अंक हासिल किया। एसजेएस पब्लिक स्कूल के मिहिर पांडेय ने 97.40 अंक लाकर पहला स्थान बनाया। इशिका सिंह ने 89, मोहम्मद आसिफ 88.2 और कोहिनूर ने 87 फीसदी अंक हासिल कर विद्यालय में अपना स्थान बनाया।
केंद्रीय विद्यालय बीएचईएल जगदीशपुर में पंजीकृत 61 बच्चों का शत प्रतिशत परिणाम रहा। वाणिज्य वर्ग में मरियम 92.4, निशिथ ने 89, अंशुमान ने 86.2, रजत ने 83.6 अंक हासिल किया। विज्ञान वर्ग में प्रशांत शुक्ल ने 90.20, अंशिका गुप्ता ने 88, सहज ने 85.4 और संध्या सिंह ने 84 फीसदी अंक लाकर स्थान बनाया।
सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में श्रीकांत ने 84, तृप्ति त्रिपाठी ने 80 और सिदरा आरजू ने 78 फीसदी अंक हासिल किया। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल जगदीशपुर की छात्रा आलिया ने 85.6, आन्या 94, महक 92.6, आकाश व दिव्यांशी ने 91.4 और वैभव पांडेय ने 90.8 फीसदी अंक हासिल किया। इंडोरामा पब्लिक स्कूल जगदीशपुर में अनन्या ने 94.8, अमृत सिंह ने 90.8, ऋषभ ने 89 और मेहा राय ने 85 फीसदी अंक हासिल किया। डीएवी पब्लिक स्कूल एचएल कोरवा में अर्नव यादव व दुर्गेश श्रीवास्तव ने 93.40, प्रतिभा यादव 92.60, जया लक्ष्मी रावत ने 91.40 फीसदी अंक हासिल किया।
विज्ञापन
केपीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल अमेठी में पंजीकृत 24 बच्चे सफल रहे। अनन्या सिंह ने 93.20, लविष्का यादव ने 80.6 और विदिशा त्रिपाठी ने 79 फीसदी अंक हासिल किया। राजर्षि रणंजय सिंह ग्लोबल स्कूल रामनगर में पंजीकृत 49 बच्चों में सभी सफल रहे। यशस्विनी सिंह 92.8, श्रुति उपाध्याय 91.2, ऐश्वर्या तिवारी ने 90 फीसदी अंक हासिल किया। यशोदा मेमोरियल पब्लिक स्कूल की दीपांशी 85.4, प्रकृति ने 82.4, सृष्टि ने 82 फीसदी अंक हासिल किया। शिव महेश पब्लिक स्कूल मुंशीगंज की अनुष्का ने 89.8, तवैया ने 84 और पुलकित सिंह ने 82 फीसदी अंक लाकर स्कूल में अपना स्थान बनाया।