फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Case will be registered against those who do not give vehicles in elections

Amethi News: चुनाव में वाहन नहीं देने वालों पर दर्ज होगा केस

Fri, 03 May 2024 02:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 03 May 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Case will be registered against those who do not give vehicles in elections
बैठक करते एआरटीओ
अमेठी सिटी। जिले में लोकसभा चुनाव की तैयारी युद्धस्तर पर शुरू हो गई है। परिवहन विभाग ने चुनाव के लिए बस समेत अन्य वाहनों को अधिग्रहण करना शुरू कर दिया है। एआरटीओ ने 417 बस व 650 हल्के वाहन स्वामियों को अधिग्रहण पत्र भेजा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पूर्ति विभाग के साथ बैठक कर वाहन व ईंधन प्रबंधन की रूपरेखा तैयार की गई। एआरटीओ ने कहा कि चुनाव के लिए वाहन न देने वाले मोटर मालिकों पर परिवहन विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की मानें तो पोलिंग पार्टी और पोलिंग सामग्री को पोलिंग बूथों तक पहुंचाने के लिए वाहनों का अधिग्रहण करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इन वाहनों के ड्राइवरों का लाइसेंस और वाहनों का परमिट जमा कराए जाएंगे। लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए वाहन व्यवस्था से जुड़ी अंर्तविभागीय समन्वय बैठक बृहस्पतिवार को एआरटीओ कार्यालय में हुई। चुनाव में लगभग 417 बसों की आवश्यकता के साथ 650 हल्के वाहन यथा-बोलेरो, टाटा सूमो आदि की आवश्यकता है। वाहन स्वामियों को वाहन के अधिग्रहण आदेश पुलिस व प्रवर्तन स्टाफ द्वारा तामील करा दिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन बोलेरो/सूमो/स्कार्पियो आदि को सायं 16 मई तथा बस/डीसीएम/ट्रक/मैजिक को 17 मई को जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज में भेजने की बात कही। बैठक में वाहन स्वामियों की सूची के साथ पार्किंग प्रबंध व ईधन प्रधन समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। एआरटीओ प्रशासन ने चुनाव के लिए वाहन उपलब्ध न कराने वाले स्वामी व चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed