फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Case registered against village head

Amethi News: ग्राम प्रधान, लेखपाल व दो सिपाहियों के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 03 Sep 2024 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 03 Sep 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Case registered against village head
जगदीशपुर (अमेठी)। थाना क्षेत्र जगदीशपुर के खौपुर निवासी एक युवक ने न्यायालय के आदेश पर ग्राम प्रधान, हलका लेखपाल और दो सिपाहियों के खिलाफ एससी-एसटी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जगदीशपुर थाना क्षेत्र के खौपुर मजरे शेखपुर निवासी राम भारत ने न्यायालय के आदेश पर रविवार को ग्राम प्रधान कृष्णनाथ, हलका लेखपाल संदीप मिश्रा, हलका सिपाही राहुल और लालमणि के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


आरोप है कि 24 जुलाई 2008 को उसे मत्स्य पालन का पट्टा मिला था। पट्टे की भूमि के किनारे उसने यूकेलिप्टस के 85 पौधे व सागौन के 90 पौधे लगा दिए थे। 24 फरवरी को चारों लोग एक राय होकर 85 पेड़ को कटवाकर उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में फिर बचे हुए पेड़ों की कटान शुरू कर दी। मना करने पर आरोपी उसे जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां देने लगे तो उसने डायल 112 को बुला लिया। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले। जब वह मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो हलके के दरोगा ने डांट कर भगा दिया।


पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी अमेठी से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर उसने न्यायालय की शरण ली थी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशपुर धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed