{"_id":"6696ef5b3dbccec6980c9724","slug":"case-registered-against-tanker-case-registered-against-tanker-driver-search-continuesdriver-search-continues-amethi-news-c-96-1-lu11005-122210-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तलाश जारी
Wed, 17 Jul 2024 03:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 17 Jul 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जायस इलाके में नेशनल हाइवे पर सोमवार को गैस टैंकर की टक्कर से कार सवार दरोगा की मौत हो गई थी और एक सिपाही घायल हो गया था। मामले में मंगलवार को पुलिस ने दरोगा के बेटे की तहरीर पर टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि चालक अभी लापता है। उसकी तलाश की जा रही है।
जानकारी हो कि गौरीगंज की ओर से एक गैस टैंकर रायबरेली की ओर जा रहा था। जायस इलाके में रायबरेली-सुल्तानपुर जाने वाले हाईवे पर मुर्गिहापुर गांव के पास टैंकर ने एक कार में टक्कर मार दी थी। जिसके बाद टैंकर पलट गया था और उसमें गैस रिसावा शुरू हो गया था। हादसे में प्रयागराज के थाना नवाबगंज के अंधियारी गांव के मूल निवासी व हाल में रायबरेली के शहर के निराला नगर निवासी दरोगा बृजभूषण चतुर्वेदी की मौत हो गई थी, और रायबरेली का निवासी सिपाही संतराज घायल हो गया था। घटना के बाद गैस रिसाव की वजह से घटना स्थल का करीब एक किलो मीटर के दायरे में आने वाले घरों को खाली करा कर आवागमन का भी डायवर्जन कर दिया गया था।
क्षेत्र के लोगों के मोबाइल, बिजली सप्लाई भी बंद करा दी गई थी। बाद में विशेषज्ञों द्वारा टैंकर सीधा करा कर रिसाव बंद कराया गया था। तब जाकर स्थिति सामान्य हुई थी। इसी मामले में मंगलवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मृतक दरोगा के बेटे अमित चतुर्वेदी ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
आरोप है कि टैंकर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके पिता की कार में टक्कर मार दी। जिससे उनके पिता की मौत हो गई और एक सिपाही घायल हुआ है। तहरीर के आधार पर टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि अमित चतुर्वेदी की तहरीर पर टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा लिख लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।