फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Case registered against quack who provides wrong treatment

Amethi News: गलत इलाज करने वाले झोलाछाप पर केस दर्ज

Wed, 17 Jul 2024 04:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 17 Jul 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Case registered against quack who provides wrong treatment
अमेठी सिटी। एक ग्रामीण ने मंगलार को झोलाछाप पर बेटी के पैर का गलत इलाज का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। अमेठी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अमेठी थाने के सरवनपुर गांव निवासी संतोष कुमार ने सोमवार को थाने में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उनकी पुत्री का पैर 22 दिसंबर 2023 को फैक्चर हो गया था। वह दुर्गापुर मार्ग पर स्थित एक क्लीनिक में उपचार कराने गए।
विज्ञापन


मौजूद झोलाछाप यूआर यादव ने प्लास्टर बांध कर दवा दी। कई बार बुला कर 15 मई 2024 तक दवा के सहारे पैर ठीक होने का दावा करते हुए उसका आर्थिक शोषण करता रहा। आराम नहीं मिला तो सुल्तानपुर में डॉक्टरों से संपर्क किया। सभी ने बताया कि यह ऑपरेशन का केस था। प्लास्टर बांध व विलंब कर लड़की का पैर खराब कर दिया। बताया कि अब तक करीब तीन लाख रुपये खर्च हो चुका है। डीएम ने शिकायत के बाद इस मामले की जांच सीएमओ से कराई तो क्नीनिक अंपजीकृत मिली। आरोप भी सही मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बाद क्लीनिक संचालक शिकायत वापस लेने के लिए धमकी दे रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ अमर सिंह ने बताया कि जांच के बाद मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed