Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Case against three personnel including lineman, service terminated

Amethi News: लाइनमैन सहित तीन कर्मियों के खिलाफ केस, सेवा समाप्त

Sat, 09 Sep 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 09 Sep 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Case against three personnel including lineman, service terminated
जायस(अमेठी)। हटवा उपकेंद्र पर 30 अगस्त को बिजली फाल्ट सही करते समय खंभे से गिरे युवक की मौत के मामले में पुलिस ने नौ दिन बाद जेई की तहरीर पर लाइनमैन समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। पावर कार्पोरेशन ने तीनों कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।थाने के मौलवी खुर्द गांव निवासी सहदेव 30 अगस्त को संविदा लाइनमैन के साथ उपकेंद्र हटवा में हाईटेंशन लाइन का फाल्ट सही करने गया था। उपकेंद्र परिसर में शटडाउन लेने के बाद फाल्ट सही करते समय आपूर्ति चालू होने से करंट की चपेट में आकर पोल से गिर गया, और उसकी मौके पर मौत हो गई। मामले में प्रदर्शन के बाद आर्थिक सहायता देने व दोषियों कर्मियों पर कार्रवाई का भरोसा परिजनों को दिया गया था।
विज्ञापन

घटना के नौ दिन बाद जेई की तहरीर पर पुलिस ने संविदा लाइनमैन इरशाद उर्फ मुन्ना, एसएसओ मो. फुरकान व चौकीदार उदयराज वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी। पावर काॅर्पोरेशन की ओर से अभी तक सिर्फ तीनों संविदा कर्मी की सेवा समाप्त करने व केस दर्ज कराने के अतिरिक्त कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

आलम यह है कि पीड़ित परिवार को न तो राजस्व व और न पावर काॅर्पोरेशन की ओर से कोई मदद मिली है। मृतक सहदेव की मां चंद्रकला ने बताया कि हमारा लड़का ही एकमात्र मेहनत मजदूरी कर घर चलाता था, जब से वह गया है। हम लोग टूट गए हैं। एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया की आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखकर जांच की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन



जांच के बाद मिलेगी मदद
अधिशासी अभियंता सतेंद्र पांडेय ने बताया कि लापरवाह तीन संविदा कर्मियों के खिलाफ घटना के दिन ही कोतवाली जाकर पुलिस को तहरीर दी गई थी। बृहस्पतिवार को दोबारा जेई ने तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज किया। तीनों संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। जल्द ही विद्युत सुरक्षा निदेशालय की टीम आकर घटना की जांच करेगी, जिसके बाद मृतक के परिजनों को विभाग की तरफ से लाभ मिल सकता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed