फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Candidates' faces blossomed when they got appointment letter

नियुक्ति पत्र मिला तो खिल उठे अभ्यर्थियों के चेहरे

Sat, 05 Dec 2020 09:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
Candidates' faces blossomed when they got appointment letter
अमेठी। सहायक शिक्षक भर्ती 2019 में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की काउंसलिंग के बाद शनिवार को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। एनआईसी में मुख्यमंत्री के संवाद प्रसारण व पांच लोगों को प्रतीकात्मक वितरण के बाद अन्य 491 अभ्यर्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय में नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने पूरे मनोयोग व ईमानदारी से शिक्षण कार्य करते हुए बच्चों का भविष्य संवारने की अपील की।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में रिक्त सहायक अध्यापक पदों पर नियुक्ति के लिए 2019 में आयोजित परीक्षा में उत्तीर्ण 36,590 अभ्यर्थियों में से जिले मेें शासन की ओर से 523 शिक्षकों को पोस्टिंग मिली थी। हालांकि बुधवार, बृहस्पतिवार व शुक्रवार को हुई कांउसलिंग में सिर्फ 496 अभ्यर्थी ही अपने मूल दस्तावेज के साथ पहुंचे थे।
विज्ञापन

इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने के लिए शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व जिले के प्रभारी मंत्री मोहिसन रजा ने एनआईसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संवाद का प्रसारण होने के बाद पांच अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मंत्री जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचे। यहां अन्य 491 अभ्यर्थियों को ज्वाइंनिंग पत्र का वितरण किया गया। नियुक्ति पत्र वितरण के बाद प्रभारी मंत्री समेत अन्य जन प्रतिनिधियों व अफसरों ने अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए देश के भविष्य की प्राथमिक व बेहतर शिक्षा सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी देते हुए पूरे मनोयोग व ईमानदारी से शिक्षण कार्य करने की अपील की।

नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अभ्यर्थियों के चेहरे खिल गए। इस दौरान डीएम अरुण कुमार, एसपी दिनेश सिंह, सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, एडीएम वंदिता श्रीवास्तव व बीएसए विनोद कुमार मिश्र समेत बड़ी संख्या में अफसर व सभी अभ्यर्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed