फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   bypass road

3.30 करोड़ से बनेगा ककवा-गौरीगंज बाईपास

Thu, 26 Nov 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
bypass road
अमेठी। शहर के ककवा रोड स्थित पुलिस लाइन के समीप से करीब 2.3 किलो मीटर लंबा ककवा-गौरीगंज बाईपास मार्ग का निर्माण 3.30 करोड़ रुपये की लागत से होगा। बिना किसानों की भूमि अधिग्रहीत किए पूर्व में निर्मित (लिंक मार्ग) लोक निर्माण की सीमा में ही बाईंपास मार्ग का निर्माण होगा। बाईपास निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने अनुमानित आगणन रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजते हुए धनावंटन की मांग की है।
विज्ञापन

अमेठी शहर को जल्द ही नासूर बनी जाम की समस्या से निजात मिलेगी। ककवा मार्ग पर फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण कार्य प्रगति पर होने से मार्ग डायवर्जन होने की वजह से इन दिनों ककवा मार्ग स्थित पुलिस लाइंस के समीप से गौरीगंज मार्ग स्थित हीरा सोनार गांव को जोडने वाले लिंक मार्ग पर आवागमन बढ़ गया है।
विज्ञापन

शहर में आए दिन जाम की समस्या को देखते हुए सांसद स्मृति ईरानी और स्थानीय विधायक गरिमा सिंह ने लोगों की मांग पर ककवा-गौरीगंज बाइपास मार्ग को स्वीकृत कराया था। स्वीकृति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने शहर के ककवा रोड़ स्थित पुलिस लाइंस के पास से रायपुर फुलवारी, हीरा सोनार का पुरवा होते हुए ककवा-गौरीगंज मार्ग तक 5.30 मीटर चौड़े व 2.3 किलो मीटर लंबे बाईपास मार्ग निर्माण के लिए 3.30 करोड़ रुपये का अनुमानित आगणन तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुमानित आगणन तैयार होने के बाद शासन को भेजते हुए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर धनावंटन की मांग की गई है। शासन ने आगणन को मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग बाईपास मार्ग का निर्माण करेगा। एक्सईएन आरके चौधरी ने बताया कि बाईपास निर्माण के लिए किसानों की भूमि का अधिग्रहण नहीं होगा। बताया कि पूर्व से निर्मित लिंक मार्ग के लिए अधिग्रहीत भूमि जिसका स्वामित्व लोक निर्माण विभाग का है पर ही बाईपास निर्माण होगा। बाईपास निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed