फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bus collides with trailer, catches fire

Amethi News: ट्रेलर से टकराई बस, लगी आग

Sat, 15 Feb 2025 09:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 15 Feb 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
Bus collides with trailer, catches fire
बाजारशुकुल थानाक्षेत्र में पूर्वाचल एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त बस व ट्रेलर। -स्थानीय नागरिक
बाजारशुकुल (अमेठी)। थाना क्षेत्र बाजारशुकुल में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सेवरा गांव के पास शनिवार सुबह ओवरटेक करने के चक्कर में डबल डेकर बस ट्रेलर से भिड़ गई। हादसे में बस चालक-परिचालक व 12 यात्री घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी बीच अचानक बस में भीषण आग लग गई। अग्निशमन दस्ते ने आग बुझाई। इस दौरान एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा, करीब पांच किलोमीटर जाम भी लग गया।
विज्ञापन


राजस्थान के झुंझुनू जिला निवासी धर्मेंद्र (40) प्राइवेट डबल डेकर बस के चालक हैं। वह अपने गांव के परिचालक संतपाल (45) के साथ बस लेकर ग्वालियर से गोरखपुर के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में बस पर कर्नाटक के प्रीतम (21), तीर्थ (43), शशि कुमार (44), सूरस (55), नागराज (55) व प्रज्ज्वल (24) अयोध्या दर्शन के लिए सवार हुए।
विज्ञापन


आगे रास्ते में मध्य प्रदेश के दतिया निवासी धर्मेंद्र यादव, अकील अख्तर सहित चार अन्य लोग भी सवार हो गए। बस शनिवार सुबह बाजारशुकुल थानाक्षेत्र में पूर्वाचल एक्सप्रेसवे पर सेवरा गांव के पास सामने जा रहे ट्रेलर को ओवरटेक के चक्कर में पीछे से भिड़ गई। हादसे में चालक-परिचालक और 12 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस को ट्रेलर से अलग कर घायलों को सीएचसी पहुंचाया। धर्मेंद्र व संतपाल की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि कर्नाटक प्रांत के छह श्रद्धालुओं को सीधे ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

कुछ देर बाद जिला अस्पताल से धर्मेंद्र व संतपाल को भी ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया जबकि अन्य छह श्रद्धालुओं को उपचार के बाद दवा देते हुए घर जाने की अनुमति डॉक्टरों ने दे दी।
घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद पुलिस बस को एक्सप्रेसवे से हटवाने वाली थी कि इसी बीच अचानक आग लग गई।

बस में आग लगते ही कमरौली व हैदरगढ़ से अग्निशमन दस्ते को मौके पर बुलाया गया। दस्ते ने कड़ी मशक्कत से आग पर करीब एक घंटे में काबू पाया। बस पूरी तरह जल गई। आग पर काबू पाने तक एक्सप्रेसवे पर आवागमन बाधित रहा, पांच किलोमीटर लंबा जाम भी लग गया।



एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि हादसे में घायल यात्रियों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती करवाया गया। बस को एक्सप्रेसवे से हटवाते हुए आवागमन बहाल करवा दिया गया। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed