फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bus collided with HT line pole, five injured

Amethi News: एचटी लाइन के खंभे से टकराई बस, पांच घायल

Tue, 25 Jul 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 25 Jul 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bus collided with HT line pole, five injured
खंभे से टकराई बस
अमेठी। कानपुर से अमेठी आ रही रोडवेज की एक बस मंगलवार सुबह मुंशीगंज के त्रिलोकपुर गांव के समीप हादसे का शिकार हो गई। एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे हाई टेंशन लाइन के बिजली के खंभे से टकरा गई। इस दुर्घटना में परिचालक समेत 5 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन

गनीमत यह रही की हाईटेंशन सप्लाई लाइन की सप्लाई बंद हो गई। दुर्घटना में घायल हुए पांचों यात्रियों को जिला अस्पताल ले जा कर उनका इलाज कराया गया। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार सभी यात्रियों को रोडवेज की दूसरी बस से गंतव्य के लिए आगे रवाना कराया गया। जबकि क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की मदद से कार्यशाला ले जाया गया।
विज्ञापन

शहर स्थित अमेठी डिपो की रोडवेज बस मंगलवार सुबह कानपुर से अमेठी आ रही थी। भोर करीब 5 बजे थाना क्षेत्र मुंशीगंज के त्रिलोकपुर गांव स्थित शिव मंदिर के समीप अचानक सामने से आए एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में बस अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे उतर कर हाईटेंशन लाइन के बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर से हाईटेंशन लाइन का तार टूट जाने से लाइट कट गई। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के समय बस में चालक-परिचालक के साथ 14 यात्री सवार थे। घटना में बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इससे बस में सवार यात्री अयोध्या के कसावां बीकापुर निवासी भगवान दास और उनकी पत्नी विमला, सुल्तानपुर अखंडनगर के गांव विराहिनपुर निवासी रामरती, रायबरेली के गढ़ी इलाराम निवासी संदीप सिंह तथा परिचालक आशुतोष मिश्र घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ रोडवेज विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे।


टला बड़ा हादसा
हाईटेंशन पोल से टकराने के बाद हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। तार टूटने के बाद अगर आपूर्ति बंद नहीं होती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। राहत की बात यह रही कि बस से टक्कर लगने के बाद लाइन बंद हो जाने के कारण ही यात्री और बस दोनों सुरक्षित बच सके।


चालक-परिचालक के अनुसार सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ही बस दुर्घटनाग्रस्त हुई। इसमें 4 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। इलाज के बाद सभी यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए भेजा दिया गया। - जीएन द्विवेदी, रोडवेज बस स्टेशन इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed