{"_id":"6495e283424407fa060c4597","slug":"bullies-created-ruckus-in-a-moving-bus-beat-up-a-young-man-amethi-news-c-96-1-slko1003-903-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चलती बस में दबंगों ने मचाया उत्पात युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चलती बस में दबंगों ने मचाया उत्पात युवक को पीटा
Fri, 23 Jun 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
अमेठी। निजी बस से अमेठी जा रहे युवक की दबंगों ने चलती बस में जमकर पिटाई की। बाद में मोबाइल भी छीन लिया। चलती बस में उत्पात मचाने के बाद आरोपित भाग निकले। अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू करने की बात कही है। गौरीगंज के भार्गव तिवारी का पुरवा गांव के सचिन त्रिपाठी निजी बस से अमेठी जा रहे थे। रास्ते में ताला खजूरी गांव के पास बस पर तीन युवक चढ़े। आरोप है कि इन युवकों ने चलती बस में सचिन की जमकर पिटाई की। मोबाइल भी छीन लिया। कुछ दूर जाने के बाद वह बस से उतरकर चले गए।
मारपीट में घायल सचिन किसी तरह थाने पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद युवक तहरीर लेकर थाने पहुंचा तो पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर उसे बैरंग वापस कर दिया। एसएचओ अरुण द्विवेदी ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
शोहदों ने छात्रा को पीटा, मुकदमा
जामो कोतवाली के एक गांव की छात्रा ने मुकदमा दर्ज कराया है। कहा है कि वह 19 जून की दोपहर कॉलेज से परीक्षा फार्म लेकर घर जा रही थी, रास्ते में बाबा झाम दास कुटी मोड़ से गोपालपुर के मध्य पहले से घात लगाए बैठे शोहदों ने अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि इसके बाद उन लोगों ने मोबाइल नंबर मांगना शुरू कर दिया। मना करने पर शोहदों ने छात्राओं की पिटाई की। इस मामले में पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच सीओ मयंक द्विवेदी कर रहे हैं।