{"_id":"68f3ea5396337f96cc038e16","slug":"bsp-will-start-the-village-chalo-campaign-amethi-news-c-96-1-ame1008-150642-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बसपा शुरू करेगी गांव चलो अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बसपा शुरू करेगी गांव चलो अभियान
Sun, 19 Oct 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में शनिवार को बसपा के मुख्य मंडल प्रभारी अखिलेश आंबेडकर की मौजूदगी में जिला स्तरीय बैठक हुई। इस दौरान अगले तीन माह की संगठन की कार्ययोजना तैयार करने संग गांव चलो अभियान के लए विधानसभा क्ष्ज्ञेत्र अध्यक्षों व प्रभारियों की चार टीमें बनाई गईं।
मुख्य मंडल प्रभारी ने मिशन-2027 की सफलता के लिए गांव चलो अभियान फिर से तेज करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भाजपा, कांग्रेस और सपा सहित सभी राजनीतिक दलों को जातिवादी और आरक्षण विरोधी बताया। जिलाध्यक्ष सुरेश कमल ने पदाधिकारियों को सभी वर्गों को साथ लेकर पार्टी संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री सरवन कुमार यादव ने किया। वहीं मंडल प्रभारी बद्री प्रसाद प्रजापति को अमेठी, शिवराम को गौरीगंज और नन्हें सिंह चौहान को तिलोई, जिला प्रभारी दिनेश गौतम को जगदीशपुर विधानसभा की जिम्मेदारी देते हुए संगठन के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।