{"_id":"64cd421a9cff9844ae013e87","slug":"bsa-angry-on-getting-less-students-stopped-salary-of-two-including-headmaster-amethi-news-c-96-1-ame1002-2892-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: विद्यार्थी कम मिलने पर बीएसए नाराज, प्रधानाध्यापक सहित दो का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: विद्यार्थी कम मिलने पर बीएसए नाराज, प्रधानाध्यापक सहित दो का रोका वेतन
Fri, 04 Aug 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
गौरीगंज(अमेठी)। स्कूलों का निरीक्षण करने पर बीएसए संजय कुमार तिवारी को कई खामियां नजर आईं, जिस पर कार्रवाई की है। इसके साथ ही यू डॉयस पोर्टल पर विवरण न फीड करने वाले 12 स्कूलों को अंतिम नोटिस दी है।बीएसए शुक्रवार की सुबह 8.30 बजे अचानक कंपोजिट विद्यालय दरपीपुर पहुंच गए। स्कूल निरीक्षण के दौरान इंचार्ज प्रधानाध्याक विजय पाल सरोज एवं सहायक अध्यापक अनु निगम अनुपस्थित मिले। नामांकित 231 बच्चों के सापेक्ष मात्र 75 बच्चे उपस्थित मिले। शिक्षक डायरी अपूर्ण मिली। नाराज बीएसए ने अनुपस्थित दोनों का वेतन बाधित करते हुए नामांकन के सापेक्ष छात्र उपस्थिति में वृद्धि तथा नियमित रूप से शिक्षक डायरी में प्रविष्टियां अंकन करने का निर्देश दिया।
परतोष प्राथमिक स्कूल पहुंचे तो यहां पर भी नामांकित 72 के सापेक्ष 45 बच्चे उपस्थित मिले। मिडडे मील के लिए परंपरागत मिट्टी एवं ईंट से बने चूल्हे का प्रयोग किया जा रहा था। उन्होंने रसोई गैस सिलिंडर की व्यवस्था करने को कहा। उच्च प्राथमिक विद्यालय भेटुआ का भी निरीक्षण किया।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भेटुआ में शिक्षिका रेखा तथा मुख्य रसोइया आशा अनुपस्थित मिलीं। नामांकित 100 छात्राओं के सापेक्ष 82 छात्राएं उपस्थित मिलीं। पूर्णकालिक शिक्षिकाओं तथा वार्डन को अनिवार्य रूप से छात्राओं के साथ रात्रि विश्राम करने का निर्देश दिया। अमेठी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय निरीक्षण के दौरान पूर्णकालिक शिक्षिका कविता सिंह अनुपस्थित मिलीं। यहां पर भोजन की गुणवत्ता परीक्षण हेतु छात्राओं के साथ बैठक भोजन भी ग्रहण किया।
विज्ञापन
विद्यालय के गेट के सामने बरसात का पानी जमा होने पर वार्डेन को बीईओ से समन्वय स्थापित कर समस्या का निस्तारण कराने को कहा। यहीं स्थित कंपोजिट विद्यालय में जलभराव व कंपाेजिट ग्रांट आवंटित होने के बावजूद भौतिक स्थिति सही नहीं मिलने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक गीता ओझा को कारण बताओ नोटिस जारी की। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा प्रभाकर मिश्र मौजूद रहे।
स्कूलों को जारी हुई अंतिम नोटिस
गौरीगंज(अमेठी)। लगातार निर्देशों के बावजूद यू-डायस पोर्टल पर अपलोडिंग नहीं करना 12 स्कूलों को भारी पड़ सकता है। शुक्रवार को समीक्षा के बाद लगातार निर्देशों के बावूजद फीडिंग नहीं करने पर बीएसए ने 12 स्कूलों को नोटिस जारी का अंतिम मौका दिया है। दो दिन में यू-डायस पोर्टल पर सूचना अपलोड नहीं करने की दिशा में विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। (संवाद)