फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   bridge on malti river in village chacha broken from two years

बनने की राह देख रहा दो साल से टूटा पड़ा पुल

Wed, 13 Jul 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
bridge on malti river in village chacha broken from two years
संग्रामपुर (अमेठी)। अमेठी जिले की सीमा पर बसे छाछा गांव में मालती नदी पर बना पुल दो साल से क्षतिग्रस्त है। पुल का एक हिस्सा दो साल पहले जमींदोज हो गया है। ऐसे में यहां कभी भी हादसा या बड़ी दुर्घटना हो सकती है। बावजूद इसके विभाग अभी बेपरवाह है। स्थानीय लोग लगातार पुल दुरुस्त कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन

संग्रामपुर के छाछा गांव में मालती नदी पर बना पुल करीब चार दशक पुराना है। यह नदी अमेठी और प्रतापगढ़ जिले को जोड़ती है। अमेठी के हिस्से की तरह बना पुल दो साल पहले क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल के सपोर्ट में लगी मिट्टी और पुल का एक हिस्सा गिरने से अब ये पुल कमजोर हो गया है। पुल से सटकर सड़क किनारे गड्ढा होने से लोग डर कर आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिछली बारिश में यहां बड़े वाहनों का आवागमन बंद हो गया था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद भी पुल को दुरुस्त नहीं कराया गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने ईंट और मिट्टी डाल कर किसी तरह गड्डा तो भर दिया, लेकिन बारिश के मौसम में धीरे-धीरे हुई कटान से एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इस पुल से बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। बारिश के पहले एक बार फिर राहगीरों की चिंता बढ़ गई है कि अगर बारिश शुरू हो गई तो हालात पिछले साल जैसे हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पुल से बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे पढ़ने के लिए गुजरते हैं। संग्रामपुर की ओर से हजारों बच्चे पुल के उस पार संचालित इंटरमीडिएट और उच्च शिक्षा ग्रहण करने भादर और परसोइया गांव जाते हैं। संग्रामपुर को भादर ब्लॉक और अमेठी जिले को प्रतापगढ़ जिले से जोड़ने वाले पुल पर मौजूदा समय में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

मालती नदी पर बने इस पुल से छाछा, चंदौका, परसोइया, चिकुलही, लाला का पुरवा, धौरहरा, बनवीरपुर, अम्मररपुर, खौंपुर, जोगापुर, चंडेरिया, ढकवा, बेलसिंघा, कालू का पुरवा, जलालपुर, लोहार का पुरवा, दला का पुरवा, पाठक का पुरवा, भावापुर, रतापुर, नरहरपुर सहित दो दर्जन गांवों के लोगों का प्रतिदिन आवागमन इसी जर्जर पुल से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed