फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Branding of self-help group products started

Amethi News: स्वयं सहायता समूह उत्पादों की शुरू हुई ब्रांडिंग

Thu, 10 Oct 2024 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 10 Oct 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Branding of self-help group products started
अमेठी सिटी। स्वयं सहायता समूहों की ओर से जिले में विभिन्न तरह के उत्पाद बना कर बेचे जा रहे हैं। लेकिन ब्रांडिंग न होने के कारण प्रतिस्पर्धा के इस दौर में तैयार उत्पादों को बाजार में बेचना बड़़ी चुनौती बना है। इस परेशानी से छुटकारा दिलवाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण स्वरोजगार आजीविका मिशन, एनआरएलएम ने अब स्वयं सहायता समूहों के स्तर से तैयार होने वाले उत्पादों को ''सवेरा'' ब्रांड नाम का दिया है। इसकी पंच लाइन ''एक नई उम्मीद'' रखी गई है।
विज्ञापन

जिले में करीब 100 स्वयं सहायता समूह ऐसे हैं, जो कि अलग-अलग वस्तुओं को उत्पादन कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद अब तक इनके नाम के साथ कोई ब्रांड नाम नहीं जुड़ा है। ऐसे में इन उत्पादों को बाजार में बेचना बड़ी चुनौती बना है। इस परेशानी को दूर करने के लिए अब एनआरएलएम ने जिले के उत्पादों को सवेरा का एक कॉमन ब्रांड नाम देने का फैसला किया है। एनआरएलएम की उपायुक्त प्रवीणा शुक्ला ने बताया कि ब्रांड नाम से बिकने वाले उत्पादों पर लोगों का भरोसा ज्यादा होता है।
विज्ञापन

शुरुआत में एनआरएलएम की ओर से बनाए जा रहे मेंहदी कोन व गुलाब जल में ब्रांड नाम लगा कर बेचना शुरू किया गया है। अन्य उत्पादों को भी जल्दी ही इस ब्रांड नाम के साथ जोड़ने की योजना है। इससे इन उत्पादों की बिक्री में तेजी आने से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की आमदमी भी बेहतर हो सकेगी। ब्रांड नेम जुड़ने से इन उत्पादों के प्रति लोगों का भरोसा भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed