फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Body of woman missing for four days found in river

Amethi News: नदी में मिला चार दिन से लापता महिला का शव

Fri, 28 Aug 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 28 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Body of woman missing for four days found in river
 विद्या देवी का शव मिलने के बाद गमगीन परिजन। स्रोत: स्थानीय नागरिक
संग्रामपुर। चार दिन से लापता दुबान का पुरवा गोरखापुर निवासी विद्या देवी (60) का शव बृहस्पतिवार दोपहर सरैया पड़ान गांव के पास मालती नदी में लकड़ी के बंधे में फंसा मिला। महिला की मौत से परिवार में मातम पसर गया। मौत को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन


मृतका के बड़े बेटे दीपक दुबे ने बताया कि उनकी मां रोज सुबह टहलने जाती थीं। 23 अगस्त की सुबह करीब पांच बजे घर से निकली थीं। काफी तलाश के बाद पता नहीं चला तो गुमशुदगी दर्ज कराई गई। बृहस्पतिवार को विशेषरगंज से करीब तीन किमी दूर सरैया पड़ान गांव के पास नदी में शव मिलने की सूचना मिली। परिवार के लोगों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान विद्या देवी के रूप में की।
विज्ञापन


शव मिलने की सूचना पर घटनास्थल पहुंचे दोनों बेटे दीपक और संदीप मां का शव देखते ही फफक पड़े। चार दिन से मां की तलाश में जुटे परिजनों का धैर्य जवाब दे गया। पति सुरेंद्र प्रताप दुबे भी पत्नी की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गए। घर में शव पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। दोनों बेटियां भी मां की मौत से सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। सुबह टहलने के दौरान शौच आदि के लिए नदी किनारे जाने पर पैर फिसलने से नदी में गिरने और बहाव में लकड़ी के बंधे में शव फंसने की संभावना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed