फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   blood storage unit will be started soon

जल्द शुरू होगी ब्लड बैंक की स्टोरेज यूनिट

Thu, 09 Sep 2021 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
blood storage unit will be started soon
अमेठी। शहर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जल्द ही ब्लड बैंक की स्टोरेज यूनिट का संचालन शुरू हो जाएगा। कई वर्षों से चल रही मांग पूरी होने के आसार हैं। ब्लड बैंक की स्टोरेज यूनिट संचालित होने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

शहर स्थित सीएचसी पर कई वर्षों सेब्लड बैंक की स्टोरेज यूनिट के संचालन को लेकर उठापटक चल रही थी। यहां यूनिट के संचालन के लिए कर्मियों की तैनाती पिछले दिनों ही कर ली गई थी। उपकरण व अन्य जरूरी सामग्री न होने के चलते इसका संचालन शुरू नहीं हो सका था।
विज्ञापन

ऐसे में यहां तैनात कर्मचारियों को सुल्तानपुर के ब्लड बैंक की स्टोरेज यूनिट से संबद्ध कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों व अफसरों से ब्लड बैंक के संचालन की मांग की लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा सीएचसी अमेठी को गोद लेने के बाद लोगों में आस जगी की अब ब्लड बैंक की स्टोरेज यूनिट का संचालन हो सकेगा। स्मृति के निर्देश पर भेजे गए डिमांड पत्र में अन्य उपकरणों के साथ ब्लड बैंक की स्टोरेज यूनिट के संचालन संबंधी सभी उपकरण शामिल थे।
बुधवार को सीएचसी पर पहुंची पहली खेप के बाद अब जल्द ही ब्लड बैंक की स्टोरेज यूनिट के संचालन की आस जग गई है। इसका संचालन होने से प्रसूताओं एवं मरीजों को ब्लड के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

सांसद के निजी सचिव विजय गुप्त ने बताया कि सीएचसी की ओर से जो भी डिमांड की गई है, उन उपकरणों को भेजा जा रहा है। अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि सांसद को भेजे गए डिमांड पत्र में ब्लड बैंक की स्टोरेज यूनिट के संचालन हेतु उपकरण मांगे गए हैं। बताया कि अभी पहली खेप में ब्लड स्टोरेज बैंक से संबंधित उपकरण नहीं आए हैं। दूसरी खेप में आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed