{"_id":"689a434daa0f0574fe0037ff","slug":"bjp-workers-took-out-a-tricolor-march-amethi-news-c-96-1-ame1022-146411-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा
Tue, 12 Aug 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
अमेठी शहर में निकली तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता।-संवाद
अमेठी सिटी।
वीर शहीदों की याद में सोमवार को अमेठी, मुसाफिरखाना और सिंहपुर में भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा लहराते हुए भाजपाइयों ने एकता और अखंडता का संदेश दिया। युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और वीर शहीदों के बलिदान के बारे में जानकारी देने की अपील भी की।
अमेठी शहर में काशी तिवारी के नेतृत्व में निकली यात्रा में सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा राजर्षि तिराहे से गांधी चौक होते हुए अंबेडकर तिराहे पर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लहराते हुए देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। भाजपा नेता काशी तिवारी ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा वीर शहीदों के सम्मान और देशभक्ति की भावना को प्रबल करने का प्रतीक है।
भाजपा नेता दिनेश तिवारी
ने कहा कि तिरंगा हमारे स्वाभिमान, बलिदान और एकता का प्रतीक है। इस मौके पर अजय तिवारी, देव नारायण तिवारी, राम शंकर जायसवाल,देव प्रकाश पांडेय, अंजनी सिंह सहित बड़ी संख्या भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुसाफिरखाना में
तिरंगा यात्रा में लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए। यात्रा में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला रहे। यात्रा गौरीगंज तिराहे से बस स्टॉप होते हुए नहरिया पहुंची। अतिथियों ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस के बारे में जानकारी दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने आने वाले पीढ़ी को भी अपने स्वतंत्रता सेनानी और शहीदों के बारे में जानकारी देने की लोगों से अपील की। इस दौरान जिला मंत्री प्रभात शुक्ला,अरुण मिश्रा,अतुल सिंह,महेंद्र मिश्रा,अखिलेश पांडेय,लालजी तिवारी आदि मौजूद रहे।
सिंहपुर
ब्लॉक मुख्यालय से तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने किया। यात्रा ब्लॉक मुख्यालय से निकलकर ब्लॉक चौराहे से होते हुए अहोरवा भवानी कस्बे तक गई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरीश जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष दीपू मिश्रा, कौशलेंद्र सिंह बंटी, ग्राम प्रधान उसरहा आशीष मिश्रा, संजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।