{"_id":"69f8e9661567d5b2d80661c9","slug":"bjp-celebrates-victory-in-three-states-amethi-news-c-96-1-ame1008-164980-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तीन राज्यों में जीत पर भाजपा ने मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तीन राज्यों में जीत पर भाजपा ने मनाया जश्न
Tue, 05 May 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 05 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज भाजपा कार्यालय पर मिठाई खिलाकर खुशी मनाते पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में जीत मिलने पर सोमवार को जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। जगह-जगह ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी की गई और मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी।
जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जताई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। कार्यकर्ताओं ने इस जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय नेतृत्व और अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। उनका कहना था कि यह जीत सरकार की नीतियों और जनविश्वास का परिणाम है।
अमेठी के स्टेशन तिराहे पर भी पटाखे जलाकर और मिठाई बांटकर कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने नगर पंचायत क्षेत्र के शिव मंदिर के पास पटाखे जलवाकर और रसगुल्ला बांटकर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा के पक्ष में अपना समर्थन देकर मजबूत संदेश दिया है।
विज्ञापन
जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए और जीत की खुशी साझा की। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, जिला महामंत्री विषुव मिश्र, दिनेश तिवारी, राकेश त्रिपाठी, सोनू यज्ञसैनी, जयप्रकाश तिवारी, अजय अग्रवाल, संतोष दुबे, विनोद मिश्र आदि मौजूद रहे।
पश्चिम बंगाल में अराजकता द्वेष तथा संप्रदायवाद के खिलाफ राष्ट्रवाद की विजय का जश्न जिला शासकीय अधिवक्ता कार्यालय में मनाया गया। अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद शुक्ल ने वकीलों को मिठाई खिलाते हुए खुशी मनाई।