फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   BJP again chose Smriti Zubin Irani

Amethi News: भाजपा ने फिर स्मृति जूबिन इरानी को चुना

Sun, 03 Mar 2024 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 03 Mar 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
BJP again chose Smriti Zubin Irani
अमेठी सिटी। देश की हाई प्रोफाइल सीट अमेठी पर भाजपा ने फिर स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी पर भरोसा जताया है। अमेठी सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी ने बीते 10 सालों में अमेठी की जनता के हर सुख, दुख में खड़ी होकर हर दिल को छूने का प्रयास किया है। भाजपा की ओर से लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली सूची में केंद्रीय मंत्री का नाम आने से कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोग उत्साहित हैं और खुशियां मना रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस का अभेद्य किला कही जाने वाली अमेठी लोकसभा सीट पर वर्ष 2014 में तत्कालीन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विरुद्ध पहली बार स्थानीय स्मृति जूबिन इरानी को भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारा। उस समय किराए का घर लेकर स्मृति जूबिन इरानी ने अमेठी में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया। वर्ष 2014 का चुनाव वह हार गई थीं। चुनाव हारने के बाद भी स्मृति ईरानी को केंद्र सरकार में मंत्री पद मिला और उन्होंने अमेठी की जनता को नहीं छोड़ा। लगातार जनता के हर सुख दुख में हमेशा खड़ी रही। जनता में बढ़ती लोकप्रियता और उनके संघर्ष को देखते हुए भाजपा ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में फिर उन्हें चुनाव लड़ाया। दूसरी बार फिर राहुल गांधी और स्मृति जूबिन इरानी की आमने-सामने टक्कर हुई। इस बार राहुल गांधी वायनाड सीट से भी चुनाव लड़े थे। 2019 के चुनाव में स्मृति जूबिन इरानी ने राहुल गांधी को शिकस्त दे दी और कांग्रेस के इस मजबूत किले को उन्होंने ढहा दिया। इसके बाद अमेठी में भाजपा की पकड़ मजबूत तो हुई ही साथ ही स्मृति जूबिन इरानी भी हरदिल अजीज बन गईं। इसी को देखते हुए भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 में फिर स्मृति जूबिन इरानी को अमेठी सीट से चुनाव लड़ाने की घोषणा कर दी है। इससे कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है। लोगों ने गोले पटाखे दाग कर केंद्रीय मंत्री के प्रत्याशी बनने पर खुशी जताई है। स्मृति जूबिन इरानी का टिकट होने से भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र सहित तमाम पार्टी पदाधिकारियोें व कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। पटाखे छुड़ाकर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस बार भी सांसद स्मृति इरानी की एतहासिक जीत होगी।
विज्ञापन



दलगत भावना से ऊपर उठ किए काम
वर्ष 2019 में चुनाव जीतने के बाद सांसद स्मृति जूबिन इरानी ने अपने संसदीय क्षेत्र में विकास के आयाम को नई गति दी। आज उनके प्रयास से अमेठी में विकास की नई तस्वीर है। वही केंद्रीय मंत्री ने सांसद खेल प्रतियोगिता, सांसद महिला खेल प्रतियोगिता, सांसद जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से हरगांव, हर व्यक्ति तक पहुंची है। दलगत भावना से ऊपर उठकर केंद्रीय मंत्री के साथ आज लोग जुड़े दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कांग्रेस समेत अन्य दलों ने अभी तक नहीं खोला पत्ता

अमेठी। कभी कांग्रेस का गढ़ कहीं जाने वाली अमेठी में अब कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान अमेठी संसदीय क्षेत्र में राहुल गांधी आए थे। लोगों को उम्मीद थी कि राहुल गांधी चुनाव लड़ने की बात करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदधिकारी ने राहुल गांधी से अमेठी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की बात कही, लेकिन राहुल गांधी से कार्यकर्ताओं को कुछ जवाब नहीं मिला। अभी तक कांग्रेस की ओर से आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हो सकी है। वही सपा, बसपा और आम आदमी पार्टी की ओर से भी कोई समर्थन एवं प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है।



पिछले चुनाव पर नजर

लोकसभा चुनाव 2014
जीते: राहुल गांधी (कांग्रेस) - 4,01,651 वोट

स्मृति जूबिन इरानी (बीजेपी)- 3,00,748 वोट


लोकसभा चुनाव 2019

जीते: स्मृति जूबिन इरानी (बीजेपी)- 4,67,598 वोट
राहुल गांधी (कांग्रेस) - 4,12,867 वोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed